सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: CM performed Bhoomi Pujan of new ghats of Shipra river

Ujjain News: सिंहस्थ के लिए नवीन घाटों का भूमि पूजन, सीएम बोले- 24 घंटे में 5 करोड़ श्रद्धालु कर सकेंगे स्नान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 10:54 PM IST
Ujjain News: CM performed Bhoomi Pujan of new ghats of Shipra river
आगामी सिंहस्थ के अंतर्गत उज्जैन में बनने वाले 29 किलोमीटर के लंबे घाटों पर सिंहस्थ के दौरान 24 घंटे में लगभग पांच करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। आज हमने शिप्रा नदी पर बनने वाले नवीन घाटों का भूमि पूजन किया है। शिप्रा नदी में दूषित पानी ना मिले इसके लिए सरकार द्वारा गंभीर नदी के डैम के नीचे दूषित पानी को भेजा जाएगा तथा वहां उसे फिल्टर किया जाएगा। साथ ही सिलारखेड़ी परियोजना के अंतर्गत बारिश के जल को सिलारखेड़ी के तालाब में एकत्रित किया जाएगा। वर्षा ऋतु के पश्चात उसे शिप्रा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। जिससे शिप्रा के शुद्ध जल से पूरे वर्ष भर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे यह हमारी योजना है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत 864 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा 779 करोड़ रुपये की लागत से शिप्रा नदी पर निर्मित होने वाले 29 किमी के नवीन घाट और शिप्रा नदी पर लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 21 बैराजों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा निरंतर विकास के कार्य किया जा रहे हैं। इंदौर से उज्जैन के लिए मेट्रो ट्रेन भी प्रारंभ की जाएगी। साथ ही एलिवेटेड सड़कें भी बनाई जाएंगी। मध्य प्रदेश शासन उचित प्रबंधन के साथ विकास के कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला सिंहस्थ सबसे अच्छा कुंभ का मेला होगा। उन्होंने कहा कि अंगारेश्वर महादेव मंदिर में आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां पर मंगल ग्रह की उत्पत्ति हुई थी। मंगल दोष की शांति के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग पूजन अर्चन के लिए आते हैं। घाटों के नवनिर्माण के पश्चात शिप्रा नदी की कीर्ति और दूर-दूर तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम अंगारेश्वर महादेव के दर्शन किए और पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक और डमरू नाद की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भूमि पूजन के पश्चात माता शिप्रा का पूजन भी किया। इस दौरान स्वस्तिवाचन और शंखनाद किया गया। कार्यक्रम में शिप्रा नदी पर आधारित आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और देवी अहिल्याबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा कन्या पूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी संतों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित शॉर्ट फिल्म और 29 किलोमीटर के घाट निर्माण कार्य पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। 

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-देवी अहिल्या की नगरी से महाकाल की नगरी तक जाएगी मेट्रो ट्रेन

रेलवे लाइन को भी फोरलेन करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है: सांसद
सांसद अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि पहले उज्जैन नगरी में सिंहस्थ के दौरान ही निर्माण कार्य किए जाते थे, तथा शहर का विकास होता था। लेकिन जब से डॉ. मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से निरंतर उज्जैन शहर को सौगातें मिल रही हैं। इसमें केंद्र शासन के द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। सांसद फिरोजिया ने कहा कि 1,018 करोड़ रुपये की लागत से रतलाम नागदा रेलवे लाइन को भी फोरलेन करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिससे आगामी सिंहस्थ महापर्व में अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा तथा अधिक से अधिक श्रद्धालु उज्जैन की सुगम यात्रा कर सकेंगे।

कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री

 संतो ने दिया मुख्यमंत्री को आशीर्वाद
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत श्री हरी गिरी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सनातन संस्कृति का महान इतिहास अपने आप को फिर से दोहरा रहा है। हमारी संस्कृति अत्यंत समृद्ध थी। हम पुन: इस ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष प्रयासों से शिप्रा नदी और उसके आसपास के घाटों का कायाकल्प होगा। यह हम सबके लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। घाटों के क्षेत्रफल को बढ़ाए जाने का सुझाव अखाड़ा परिषद द्वारा पहले भी दिया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान में किसी भी तरह की सुविधा न हो। मध्य प्रदेश शासन द्वारा इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज 29 किलोमीटर के नए घाट निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। महंत श्री हरी गिरी महाराज ने अपनी ओर से मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा...बाइक से हेमकुंड साहिब जा रहे दो युवक हुए हादसे का शिकार, एक की हालत गंभीर

31 May 2025

नैनीताल में गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर भव्य शोभायात्रा, गतका व झांकियों ने बढ़ाया श्रद्धा का माहौल

31 May 2025

पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट कांड में मारे गए युवकों के परिजन पहुंचे मुक्तसर

Una: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ऊना में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

31 May 2025

Hamirpur: मेडिकल कालेज हमीरपुर के नए परिसर के साथ खुलेगा नशा मुक्ति, उपचार एवं पुनर्वास केंद्र

31 May 2025
विज्ञापन

मैं काशी हूं... पर झूम उठे दर्शक, कुमार विश्वास ने बांध समां, देखें VIDEO

31 May 2025

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: विकासनगर में रोटरी दून विकास और एथलेटिक क्लब ने निकाली जागरूकता रैली

31 May 2025
विज्ञापन

Rishikesh: भजन गढ़ बिजली घर में विद्युत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

31 May 2025

नोएडा में चली आंधी चलने से मौसम हुआ सुहाना

31 May 2025

महेंद्रगढ़: दोपहर बाद बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में अहिल्याबाई होल्कर को किया गया नमन

31 May 2025

चंडीगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

31 May 2025

भिवानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

31 May 2025

श्रीनगर: मनी वेरिफिकेशन के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

31 May 2025

Saharanpur: देवबंद में फूफा को मारी गोली, बुआ का हाथ तोड़ा

31 May 2025

गुरुहरसहाय की गोशाला को मिला जनरेटर

बदरीनाथ में मोबाइल धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, 14 नकली फोन और फर्जी बिल बरामद

31 May 2025

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत सीमा सुरक्षा बल ने निकाली साइकिल रैली

31 May 2025

निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बालक की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

31 May 2025

बेटे के अश्लील वीडियो वायरल होने पर पार्टी से निकाली गईं भाजपा नेत्री

31 May 2025

लखनऊ में सड़क चौड़ीकरण के लिए शिफ्ट किए जाएंगे दो मंदिर

31 May 2025

पुलिस आयुक्त से मिलीं IRS योगेंद्र मिश्रा की पत्नी, बोलीं- परिवार को डराया जा रहा

31 May 2025

बाराखंबा रोड से सेलिब्रेशन प्राइड परेड निकालते समलैंगिक वर्ग के लोग

31 May 2025

पीलीभीत में हिंदूवादी संगठन के नाम को लेकर दो गुटों में तनातनी

31 May 2025

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों को नशे के खिलाफ किया गया जागरूक

31 May 2025

नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

31 May 2025

Una: नलवाड़ी-तलमेहड़ा सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, विद्युत लाइन भी टूटी

31 May 2025

अमृतसर में एनआरआई ऑनलाइन मिलनी कार्यक्रम का आयोजन

31 May 2025

ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्तों से नहीं मिली निजात, स्थानीय लोगों ने खोली गौशाला

31 May 2025

ताजमहल पर एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ हुई मॉकड्रिल

31 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed