{"_id":"683ae8e0a99911fd730bdd32","slug":"video-ahilyabai-holkar-was-paid-homage-at-kashi-vishwanath-temple-dham-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में अहिल्याबाई होल्कर को किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में अहिल्याबाई होल्कर को किया गया नमन
अहिल्याबाई होल्कर का स्मरण करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा धाम में प्रातः 11 बजे माता का पुण्य स्मरण, अर्चन एवं आरती का आयोजन संपन्न किया गया। विश्वनाथ धाम स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर माता अहिल्याबाई के सनातन धर्म में अतुल्य योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विद्वान अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र, न्यास के अधिकारीगण तथा अन्य कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पुष्पार्पण एवं श्रद्धास्मरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। सनातन लोकचेतना को स्फूर्त एवं जीवंत रखने में माता अहिल्याबाई होलकर का अप्रतिम योगदान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के भी अनेकानेक बार खंडन एवं पुनरोद्धार के संकटपूर्ण इतिहास में वर्तमान स्वरूप हेतु माता अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन धारा के महापुरुषों एवं महनीय मातृशक्ति की महान कथाओं को संरक्षित, प्रचारित एवं लोकप्रचलित कर सनातन प्रेरणापुंज को सदैव प्रज्वलित रखने हेतु कृत्संकल्प है। न्यास सनातन चेतना को जागृत रखने के दायित्व को अंगीकृत कर इस दायित्व के सुचारू निर्वहन हेतु निरंतर सजग एवं तत्पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।