ग्वालियर जिले के कंपू इलाके में एक युवक का शव फुटपाथ पर चादर में लिपटा हुआ मिला। शव एक पैथोलॉजी लैब के बाहर पड़ा था और चादर खून से सनी हुई थी। राहगीरों ने जब देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जब चादर हटाई गई तो भीतर 45-50 साल के एक व्यक्ति का पत्थर से कुचला चेहरा नजर आया।
पुलिस को मौके पर खून से सना एक बड़ा पत्थर भी मिला है, जिससे युवक का चेहरा बेरहमी से कुचला गया। शुरुआती जांच में ऐसा भी लग रहा है कि मृतक के शरीर पर चाकू जैसे धारदार हथियार के घाव भी हैं, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया।हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। कंपू थाना पुलिस आसपास के इलाके में मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
कंपू थाना प्रभारी एमएम मालवीय को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि परख पैथोलॉजी के बाहर फुटपाथ पर चादर में लिपटा शव पड़ा है। मौके पर सीएसपी रोबिन जैन और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची। पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या तब तक ऐसा कोई शव वहां मौजूद नहीं था।
पढ़ें: भस्म आरती में दिए त्रिनेत्र स्वरूप में दर्शन, इस साल श्रावण में 4 और भाद्रपद में 2 सवारी निकलेगी
पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले हैं। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर कैमरे में एक युवक भागता हुआ नजर आया है, जो शक के दायरे में है। पुलिस पैथोलॉजी खुलने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग भी देखेगी। वहीं सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि एक व्यक्ति का शव चादर में लिपटा मिला है, चेहरा पत्थर से कुचला हुआ है और पास में खून सना पत्थर मिला है।हत्या की आशंका है, लेकिन अभी जांच शुरुआती चरण में है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।