नीट 2024 में अनियमितताओं की जांच अब जोधपुर तक पहुंच गई है। शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में यह जांच हो रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम तीन-चार दिन से जोधपुर के सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में जांच कर रही है। सीबीआई की पकड़ में आए गिरोह से पूछताछ में यहां के कुछ विद्यार्थियों के तार जुड़े पाए गए। परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनने की जानकारी सामने आई है।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों पर नीट परीक्षा में अन्य अभ्यर्थियों की जगह डमी अभ्यर्थी बन परीक्षा देने की बात सामने आई। उसके बाद सीबीआई दिल्ली की टीम जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंची और द्वितीय और तृतीय वर्ष के लगभग 12 छात्रों से पूछताछ के साथ ही उनके फोटो और हस्ताक्षरों का मिलान भी किया है।
ये भी पढ़ें-
महिला एवं बाल विकास विभाग में ACB का छापा, रिश्वत लेते महिला अधिकारी अपने ही ऑफिस से गिरफ्तार
गत दिनों सीबीआई की जांच में एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया था कि जोधपुर एम्स का तृतीय वर्ष का एमबीबीएस का छात्र हुकमाराम गोदारा चार लाख रुपये देकर बिहार के एक छात्र की जगह डमी अभ्यर्थी बन परीक्षा में बैठा था बाड़मेर निवासी हुकमाराम डमी अभ्यर्थी बन राज पांडे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ा गया था। सीबीआई की स्पेशल यूनिट की टीम संदिग्ध छात्रों के एकेडमिक रिकॉर्ड परीक्षा केंद्रों के दस्तावेज और बायोमैट्रिक डाटा का विश्लेषण कर रही है।
ये भी पढ़ें-
बालोतरा में ऑपरेशन शील्ड के तहत कल होगी मॉक ड्रिल, 15 मिनट रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट
दूसरी तरफ जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि सीबीआई जांच कर रही है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप कुमार प्रजापत ने कहा कि सीबीआई की टीम नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच के लिए जोधपुर आई है। इस जांच के दौरान सीबीआई की पकड़ में आई गैंग से ऐसे सुराग मिले, जिससे जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुछ विद्यार्थियों द्वारा दूसरे राज्य में जाकर डमी परीक्षार्थी बन कर परीक्षा देने की बात सामने आई थी पुष्टि के लिए सीबीआई की टीम जांच में जुटी है।