{"_id":"6839760a2d1dc072f30736ce","slug":"video-lahaul-spiti-mla-anuradha-rana-inaugurated-the-cricket-competition-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lahaul Spiti: विधायक अनुराधा राणा ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul Spiti: विधायक अनुराधा राणा ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्पीति यूथ क्लब द्वारा काजा के ला-दारचा मैदान में आयोजित किए जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रिबन काट कर किया। विधायक ने प्रतियोगिता के आयोजकों एवं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है। इस प्रकार के खेलों के आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलता है बल्कि खेल में भाग लेने से शारीरिक, मानसिक व व्यक्तित्व का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तभी हम नशा छोड़ो खेल खेलो अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं और लोगों से अपने क्षेत्रों में नशे की समस्या को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया और कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व युवाओं से कहा कि नशा तस्करों के संबंध में जानकारी अधिकारियों के साथ साझा करनी चाहिए ताकि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाया जा सके। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा ने क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पूर्व जिला यूथ अध्यक्ष एवं टीएसी सदस्य केसंग रापचिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया करते हुए उन्हें खतक व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।