Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Efforts to convert the new civil hospital in Fatehabad into a medical college are intensified, the issue of shifting the district library has reached the CM
{"_id":"683977c3cc0726ae7f004f89","slug":"video-efforts-to-convert-the-new-civil-hospital-in-fatehabad-into-a-medical-college-are-intensified-the-issue-of-shifting-the-district-library-has-reached-the-cm-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नए नागरिक अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रयास तेज, जिला पुस्तकालय शिफ्टिंग का मुद्दा सीएम तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नए नागरिक अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रयास तेज, जिला पुस्तकालय शिफ्टिंग का मुद्दा सीएम तक पहुंचा
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जौरा ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। जौरा ने बताया कि इस संबंध में उनकी गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि अब तक 110 संस्थाओं ने उन्हें मांग पत्र सौंपकर फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की है।
जौरा ने बताया कि जिले में निर्माणाधीन 200 बेड के नए नागरिक अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की योजना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज शुरू करने के प्रयास पूरे किए जाएंगे।
जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट करने के मुद्दे पर जौरा ने कहा कि वर्तमान पुस्तकालय भवन जर्जर हो चुका है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय को ऐसी जगह शिफ्ट करने की योजना है, जहां छात्र आसानी से पहुंच सकें। इस मुद्दे पर उन्होंने फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर से बात करने की बात कही और बताया कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।