{"_id":"6839790e3565f4503f0c140c","slug":"video-education-department-will-organize-fln-training-camp-in-sonipat-during-summer-vacation-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में शिक्षा विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश में लगाएगा एफएलएन प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में शिक्षा विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश में लगाएगा एफएलएन प्रशिक्षण शिविर
जिलाभर के प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान एफएलएन प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए शुक्रवार मॉडल टाउन स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा व जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री ने की। सभी प्राथमिक पाठशालाओं के प्राचार्यों को बैठक में शिविर संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से मौलिक शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेशभर में 7वें चरण में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) शिविर लगाएगा। बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के शिक्षकों के लिए शिविर की शुरुआत 3 या 9 जून से की जाएगी। इसका निर्णय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द लिया जाएगा। शिविर में जिलाभर में 2366 शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। खंड अनुसार शिक्षकों की संख्या व विद्यालयों का चयन किया गया है। शिविर में सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन कर उन्हें कक्षाओं में जुलाई से मार्च 2026 तक प्रत्येक सप्ताह अनुसार बच्चों को पढ़ाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। इससे शिक्षक दिनचर्या के हिसाब से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में कार्यरत जिला के 783 शिक्षक भी शिविर में शामिल होंगे। जिला में कार्यरत 1842 में से 259 प्राथमिक शिक्षक अपने गृह क्षेत्रों में लगने वाले एफएलएन शिविर में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।