Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur Motivational program on the topic of Child development, nutrition and culture organized at Global Academy Public School Paonta Sahib
{"_id":"683985d53fb68c43b402d168","slug":"video-sirmaur-motivational-program-on-the-topic-of-child-development-nutrition-and-culture-organized-at-global-academy-public-school-paonta-sahib-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: ग्लोबल एकेडमी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 'बाल विकास, पोषण एवं संस्कार' विषय प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: ग्लोबल एकेडमी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 'बाल विकास, पोषण एवं संस्कार' विषय प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन
ग्लोबल एकेडमी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में "बाल विकास, पोषण एवं संस्कार" विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका सोनिया अरोड़ा एवं सह-संयोजिका गीता पवार रहीं। सोनिया अरोड़ा ने बच्चों को उनके शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास, पोषण, संतुलित आहार एवं संस्कारों के महत्व पर अत्यंत विस्तारपूर्वक एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया। बच्चों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर आरती पराशर ने भी अपने विचार साझा करते हुए बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में हरविंदर अरोड़ा, अरुण शर्मा, हेमंत जैन, महिला अध्यक्ष और स्कूल की प्रिंसिपल वंदना बंसल, रजनीश शर्मा, अर्चना उडवानी, आरती पराशर और स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विश्वजीत बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिए एवं विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की सराहना की टीम की तरफ बच्चों को फल और फ्रूटी वितरित की गई ग्लोबल एकेडमी निरंतर बच्चों के समग्र विकास हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।