{"_id":"683981a58f83d79f3f01b4d0","slug":"video-in-mahindergarh-police-organized-a-running-competition-to-make-the-youth-aware-to-stay-away-from-drugs-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में पुलिस ने दौड़ प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में पुलिस ने दौड़ प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक
उपमंडल के गांव बाघोत में थाना सदर कनीना की पुलिस ने टीम ने दौड़ प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सदर थाना प्रभारी सज्जन कुमार मौजूद रहे। थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार गांव बाघोत के खेल मैदान में जिला पुलिस की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई।
थाना प्रभारी ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना होगा। इसके लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। नशे के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही अपराध का कारण भी बनता है।
उन्होंने आह्वान किया कि यदि कोई नशीले पदार्थ का व्यापार कर रहा है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। नशा वो बीमारी है, जो न केवल एक परिवार बल्कि समाज और देश के भविष्य को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।