Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
INLD leader Vinod Kaswan said in Hisar- If BJP does not take action, INLD will burn the effigy of Ramchandra Jangra
{"_id":"683985ca740fb770140008a1","slug":"video-inld-leader-vinod-kaswan-said-in-hisar-if-bjp-does-not-take-action-inld-will-burn-the-effigy-of-ramchandra-jangra-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में इनेलो नेता विनोद कसवां बोले- भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में इनेलो नेता विनोद कसवां बोले- भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी
इनेलो के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी बार एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान अधिवक्ता विनोद कसवां ने कहा कि भाजपा सरकार पहलगाम की वीरांगनाओं का अपमान कर रही है। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पर भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी। भाजपा के खिलाफ रोष जताएगी।
जिला मीडिया प्रभारी विनोद कसवां का इनेलो पार्टी कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन हिसार में स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल 8 महीने से भाजपा की सरकार है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हरियाणा में 40 प्रतिशत बेरोजगारी दर है, महिलाओं, छात्रों, युवाओं, शोषितों, दलितों पर अत्याचार में हरियाणा पहले नंबर पर है।
आज विपक्ष नाम की चीज नहीं है। कांग्रेस के 37 विधायक हैं और 37 जगह जूतियों में खीर बंट रही है। इनेलो ही विपक्ष की भूमिका में है। चौधरी अभय सिंह चौटाला के आदेशानुसार इनेलो ने ही पंजाब के पानी रोकने के बाद प्रदेश के सभी 22 जिलों में जल आंदोलन किया और पंजाब और केंद्र सरकार को पानी छोड़ने पर मजबूर किया।
इस दौरान विनोद कसवां के सम्मान समारोह में इनेलो छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कसवां, इनेलो हिसार जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह काजला , इनेलो लीगल सेल जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह बाजिया, नलवा हल्का प्रधान तेलूराम सरपंच, इनेलो कार्यालय सचिव बलबीर सिहाग सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।