{"_id":"683980ce6c386a96a40a07b8","slug":"video-rajiv-bindal-said-after-operation-sindoor-there-was-a-wave-of-patriotism-in-the-whole-country-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: राजीव बिंदल बोले-ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश के अंदर देशभक्ति का ज्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राजीव बिंदल बोले-ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश के अंदर देशभक्ति का ज्वार
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:26 PM IST
Link Copied
भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के सफल आयोजन के बाद पूरे प्रदेश में 400 से अधिक तिरंगा यात्राओं की सामान्य जनमानस की ओर से उत्साह के साथ भागीदारी को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। बिंदल ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत देश की तीनों सेनाओं और सैनिकों को सैल्यूट करने के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारगर नीति को एवं उनके नेतृत्व की खुली सराहना की। डॉ. बिंदल ने बताया कि इस दौरान 2 जून को दोपहर 2:00 बजे सोलन के माल रोड पर एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप सहित प्रदेश के अनेक नेता शामिल होंगे। इस यात्रा के बाद पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। बिंदल ने कहा कि यात्रा में भाजपा प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार ऑपरेशन सिंदूर के ऊपर सवाल खड़ा करके और अपना पाकिस्तान के प्रति जो स्नेह एवं प्यार है उसको दिखाती नजर आ रही है। जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न खड़े किए वो न केवल निंदनीय है, बल्कि देश के प्रति एक द्रोह की तरह से है। सामान्य जनमानस कांग्रेस पार्टी के व्यवहार से पूरी तरह से खिन्न है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।