{"_id":"683985c25262b40e74028fdf","slug":"video-three-accused-arrested-for-betting-on-cricket-match-in-rewari-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार
जगन गेट चौकी पुलिस ने मोहल्ला तोपचीवाड़ा रेवाड़ी में रॉयल चैलेंज बैंगलोर व पंजाब किंग के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला तोपचीवाड़ा रेवाड़ी निवासी राजकुमार, मोहल्ला बास सिताबराय निवासी संदेश उर्फ शेरू व मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी पवन कुमार उर्फ भोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 8400 रुपये व वारदात में प्रयोग की गई दो स्कूटी को बरामद किया हैं।
पुलिस ने बताया कि गत 29 मई की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला तोपचीवाड़ा रेवाड़ी निवासी राजकुमार अपने मकान में कमिशन बेस पर सट्टा खिलवाता है। उसके मकान में मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी पवन कुमार उर्फ भोलू, मोहल्ला बास सिताबराय निवासी संदेश उर्फ शेरू व मोहल्ला बालासराय निवासी आशीष गौड़ रॉयल चेलेंज बनाम पंजाब किंग के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला तोपचीवाड़ा रेवाड़ी में आरोपी राजकुमार के मकान पर दबिश दी। इस दौरान संदेश व राजकुमार मकान के ऊपर के कमरे में सट्टा खिलाते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथी आशीष और पवन कुछ देर पहले ही यहां से निकले हैं। इसके बाद मकान की छत पर आरोपी पवन भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 8400 रुपये व वारदात में प्रयोग की गई दो स्कूटी को बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके तीनो आरोपी राजकुमार, संदेश उर्फ शेरू व पवन कुमार उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।