{"_id":"68398ee853a927c9a7099dd4","slug":"video-protests-against-the-construction-company-continue-cholthara-jammed-for-three-hours-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: चोलथरा में निर्माणाधीन एनएच के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, तीन घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: चोलथरा में निर्माणाधीन एनएच के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, तीन घंटे किया प्रदर्शन
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन एनएच के खिलाफ शुक्रवार को लोग सड़क पर उतर गए हैं। चोलथरा में लोगों ने 10:00 से 1:00 बजे सड़क पर धरना दिया गया। इसका नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह पंचायत प्रधान मेहर चंद गारला, व्यापार मंडल के प्रधान बिहारी लाल, किसान सभा के रणताज राणा ने किया। इस दौरान एसडीएम, डीएसपी और मौर्थ के प्रभारी अभियंता तन्मय भी उपस्थित रहे। एनएच निर्माण से चोलथरा में बाईपास बनने के कारण मेन बाजार, स्कूल, पंचायत घर, बैंक, सहकारी समिति व दुकानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कंपनी की ओर से निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और अनियमितताओं के कारण पिछले लंबे अरसे से स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे हैं। इस संबंध में कई बार प्रशासन और कंपनी को मांगपत्र दिए गए, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण आज लोगों ने सड़क पर उत्तर कर विरोध दर्ज किया। इसका नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिहारी लाल सर्वोदय जन सेवा समिति के राजीव आर्य पंचायत प्रधान मेहरचंद गारला किसान सभा के खंड अध्यक्ष रणताज राणा, करतार सिंह चौहान, बलदेव ठाकुर और प्रभावित सूबेदार भूप सिंह और श्रवण कुमार तथा धर्म चंद और समाजसेवी रमेश चंद भारद्धाज सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया। निर्माण कार्य से प्रभावित परिवारों, व्यापार मंडल, ग्राम पंचायत और सर्वोदय जनकल्याण सभा चोलथरा के पदाधिकारियों ने 20 दिन पहले एसडीएम सरकाघाट को ज्ञापन सौंपा था और 15 दिन में बाजार तथा सूबेदार भूप सिंह गुलेरिया, श्रवण कुमार,धर्मचंद, योगराज, कृष्ण दयाल, जगदीश राठी, जय सिंह के घरों के पास पिछली बरसात से पहले कंपनी की ओर से कटिंग से इनके गिरने का खतरे से बचाने के लिए इस बरसात से पहले सुरक्षा दीवारें लगाने की मांग की थी लेकिन उतरने के लिए मजबूर हुए हैं। इस अवसर पर मेहर चंद गारला, बिहारी लाल, रणताज राणा और रमेश भारद्धाज ने कहा कि गत 27 मई को दमसेहड़ा में पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था लेकिन उस दिन वहां पर तीन घंटे तक न तो पुलिस आई और न ही प्रशासन पहुंचा। धरने में महिला व पुरुषों ने भाग लिया और जोरदार प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।