{"_id":"6839e68bb5afc3469907c4ea","slug":"video-matara-jayavara-saha-bl-ghara-ghara-sathara-btana-ka-kaii-yajana-naha-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री जयवीर सिंह बोले- घर-घर सिंदूर बांटने की कोई योजना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जयवीर सिंह बोले- घर-घर सिंदूर बांटने की कोई योजना नहीं
अयोध्या में पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्मजयंती पर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राम की पैड़ी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हर साल हमारी सरकार विवाह समारोह आयोजित करती है। इसमें समाज कल्याण विभाग की ओर से शादी का सामान उपहार स्वरूप दिया जाता है। इसमें सिंदूरदानी जो परंपरागत शादी का सामान होता है। वही हमारी सरकार दे रही है। घर-घर सिंदूर बांटने का काम नहीं हो रहा है। न ही ऐसी कोई योजना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस बार के दीपोत्सव पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। पहले से अधिक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले पर्यटन मंत्री ने मां सरयू की महाआरती भी उतारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।