{"_id":"68398b218711d1f45100af25","slug":"video-sporadic-drizzle-during-nautapa-in-panipat-wind-blows-at-speed-of-14-kilometers-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में नौतपा में छिटपुट बूंदाबांदी, 14 किलोमीटर की गति से चली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में नौतपा में छिटपुट बूंदाबांदी, 14 किलोमीटर की गति से चली हवा
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। जिससे तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। हवा की ठंडी तेज रफ्तार से भी गर्मी कम महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी पांच दिन बादलों का आवाजाही की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम लगातार बदल रहा है। नौतपा के छठे दिन पांचवें की अपेक्षा तापमान में कमी आई। शुक्रवार सुबह ही आसमान में बादल छा गए और परिवार दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। हल्की से मध्यम धूप रही। हवा की तेज रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान दो डिग्री कम दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज हवा चलने से जहां तापमान में कमी आई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं हवा से उड़ते धूल-कणों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर तेज हवा के कारण बाइक, स्कूटी ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई क्योंकि धूल-कणों के साथ कागज, पॉलिथीन भी उड़कर उनके चेहरे पर आती रही।
जिससे उन्हें वाहन चलाने में परेशानी हुई। वहीं किसानों को आगामी फसलों के लिए जहां बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं तरबूज, खरबूज व विभिन्न प्रकार की सब्जियों व फलों की बेल लगाने वाले किसान परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें ज्यादा बारिश होने से फसल खराब होने से डर सताने लगा है।
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल मई के माह में अधिक बारिश व आंधी दर्ज का गई है। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि आगामी पांच दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। तापमान में कमी आ सकती है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। फिर तापमान बढ़ने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।