Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Devotees flocked to the congregation in Panipat on Sunday, the third day; an estimated 800,000 people are expected to have attended over the three days.
{"_id":"6adda0f1f709fc70dd098dc0","slug":"video-devotees-flocked-to-the-congregation-in-panipat-on-sunday-the-third-day-an-estimated-800000-people-are-expected-to-have-attended-over-the-three-days-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में समागम में तीसरे दिन रविवार को उमड़े श्रद्धालु, तीन दिन में आठ लाख के आने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में समागम में तीसरे दिन रविवार को उमड़े श्रद्धालु, तीन दिन में आठ लाख के आने का अनुमान
भोडवाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित 79वें वार्षिक संत निरंकारी संत समागम में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। समागम के तीसरे दिन रविवार को जमावड़ा बढ़ गया। तीन दिन में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।
मिशन के सचिव अशोक सुखीजा ने बताया कि इस बार समागम में पिछले वर्षों के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। इसको देखते हुए ठहरने और खाने-पीने के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं।
रविवार को दोपहर एक बजे से रात साढ़े आठ बजे तक मुख्य पंडाल में भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज अपने अमृत वचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगी। इसी तरह सोमवार को दोपहर दो से रात आठ बजे तक सत्संग और रात्रि में सतगुरु माता के प्रवचन होंगे।
विशाल भंडारे और सेवा भाव से सराबोर इस आयोजन में शामिल होने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।