सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The SNCU team of the district hospital gave a new life to a 1.80 kg baby girl born at seven months

Shahdol News: सात माह में जन्मी बेहद कमजोर बच्ची को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी, इस तरह बचाई मासूम की जान; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 10:20 AM IST
The SNCU team of the district hospital gave a new life to a 1.80 kg baby girl born at seven months
शहडोल जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूनेट केयर यूनिट) की चिकित्सा टीम ने एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करते हुए केवल 1.80 किलो वजनी, सात माह में जन्मी मरणासन्न बच्ची को नया जीवन देने में सफलता प्राप्त की है। यह घटना 16 अप्रैल को हुई, जब सोनाबाई पाव, ग्राम सिंधली की निवासी, को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशवाही से जिला अस्पताल में रेफर किया गया था।

बच्ची का जन्म 16 अप्रैल को दोपहर 1.50 बजे हुआ, और जन्म के समय उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। केवल 7 माह के गर्भ में जन्मी इस बच्ची का वजन 1 किलो 80 ग्राम था, जो सामान्य वजन से काफी कम था। इस प्रकार के नवजात बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है, और बच्ची को तुरंत एसएनसीयू में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सा टीम ने उसे ऑक्सीजन पर रखकर सपोर्टिव ट्रेटमेंट शुरू किया।

डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह के नवजात बच्चों को समय के साथ कई जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। डॉ. सुनील कुमार हथगेल, एसएनसीयू के इंचार्ज ने कहा। हमारी प्राथमिकता उन्हें स्थिर करना और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। एसएनसीयू की टीम ने बच्ची का उपचार करने में अथक परिश्रम किया। कई दिनों तक बच्ची को इन्वसिव वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन 7-8 दिन बाद जब उसकी स्थिति में सुधार हुआ, तो उसे नॉन इन्वसिव वेंटीलेटर सपोर्ट पर ले जाया गया। दसवें दिन से बच्ची को केवल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।

पढ़ें: पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, फुटपाथ पर चादर में लिपटा हुआ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार होते ही डॉक्टरों ने मां का दूध देने की प्रक्रिया भी शुरू की। पंद्रहवें दिन से मां ने कंगारू मदर केयर का पालन करते हुए बच्चे को चम्मच से दूध पिलाना शुरू किया। दो सप्ताह बाद, जब रिपोर्ट नार्मल आई, तो एंटीबायोटिक का उपचार बंद कर दिया गया और बच्ची अब मां का दूध पीने में सक्षम हो गई।

डॉ. दीप शिखा नामदेव ने कहा यह एक बहुत ही कठिन यात्रा थी, लेकिन हमारी टीम ने धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य किया, हमारे लिए हर एक नवजात का जीवन बहुत मूल्यवान है और हम अपनी योग्यता और अनुभव का उपयोग कर उन्हें बचाने का प्रयास करते हैं। 45 दिनों के अथक प्रयासों के बाद, बच्ची का वजन अब 1 किलो 440 ग्राम हो गया है, और उसे टीकाकरण के बाद एसएनसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जिला चिकित्सालय की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में भी उच्च स्तर की चिकित्सा उपलब्ध है। यदि यही उपचार प्राइवेट संस्थानों में कराया जाए, तो लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद मरीज को बचाने में कठिनाई हो सकती है। इस तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए एसएनसीयू की सभी नर्सिंग ऑफिसर, सपोर्ट स्टाफ और डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसने इस कठिन दुरूह स्थिति को पार करने में मदद की। बच्ची के स्वस्थ जीवन की शुरुआत एक नई उम्मीद लेकर आई है, और यह जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उभर कर सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमर उजाला संवाद: अवैध कब्जों से मार्केट रहती है जाम, नहीं होता समाधान, सेक्टर अल्फा-2 में लोगों ने बताई समस्याएं

30 May 2025

नोएडा में प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण के दौरान दिखा दुर्गा वाहिनी का शौर्य, शहरवासियों ने की पुष्प वर्षा

30 May 2025

सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत, शव घर पहुंचे तो बिलख उठे घरवाले

30 May 2025

HRTC की बस पर हमला, मामले में अब पुलिस की एंट्री

Shajapur News: आठ साल के बच्चे से दो नाबालिगों ने किया दुष्कृत्य, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

30 May 2025
विज्ञापन

Guna News: पति की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ पत्नी-साली-बेटी बैठे भूख हड़ताल पर, थाना परिसर के बाहर दिया धरना

30 May 2025

लखनऊ में यूपी दर्शन पार्क की ओर से समर कार्निवल का शुभांरभ

30 May 2025
विज्ञापन

मंत्री जयवीर सिंह बोले- घर-घर सिंदूर बांटने की कोई योजना नहीं

30 May 2025

Kanpur: पीएम मोदी की पेंटिंग लेकर आईं थीं छात्राएं, PM ने मंच पर ही मांगा लीं

30 May 2025

MP Crime : इंस्टा फ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, कटनी के लॉज में हुई रहस्यमयी मौत; जांच के घेरे में युवती

30 May 2025

Ujjain News: महाकाल के दर्शन कर बोले असम के मंत्री- इंदौर आया तो बाबा के दर्शन करने दौड़ा चला आया

30 May 2025

Ujjain News: महाकाल दर्शन कर बोले महाआर्यमान- आज से कुछ नया शुरू कर रहा हूं इसलिए बाबा का आशीष लेना जरूरी था

30 May 2025

Bihar Elections 2025: CM बनना चाहते हैं चिराग पासवान? बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर कह दी बड़ी बात

30 May 2025

ग्रेटर नोएडा में मार्केट के पास बने कूड़ा डंपिंग यार्ड से दुकानदारी हो रही प्रभावित

30 May 2025

कोरबा में महिला ने चुराई स्कूटी

30 May 2025

विरोध का अनोखा तरीका, हवाई अड्डा नहीं बना तो कागज के हवाई जहाज उड़ाने पहुंच गए कांग्रेसी

30 May 2025

लखनऊ में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित

30 May 2025

महिलाओं के लिए पिंक शौचालयों और वन स्टॉप सेंटर की हो व्यवस्था

30 May 2025

रेवाड़ी में शिक्षण शिविर में छात्राओं को कराया योग का अभ्यास

30 May 2025

जींद में पुलिस ने विद्यार्थियों को किया साइबर फ्रॉड से सतर्क

30 May 2025

कैथल जिला पालिका आयुक्त ने किया नगर परिषद परिसर का औचक निरीक्षण

30 May 2025

शहीद सूबेदार सतपाल सिंह यादव की मूर्ति का किया गया अनावरण

अरूट महाराज चौक का लोकार्पण करना सौभाग्य की बात- विधायक निखिल मदान

30 May 2025

अपनी कोठी बचाने के लिए हुड्डा ने मिलाया भाजपा से हाथ- सुनैना चौटाला

सिख-हिंदू भाईचारे को मजबूत रखने का काम रही प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री सैनी

30 May 2025

Mandi: चोलथरा में निर्माणाधीन एनएच के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, तीन घंटे किया प्रदर्शन

30 May 2025

Rajasthan News: नीट में डमी अभ्यर्थी मामले की जांच पहुंची जोधपुर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में CBI ने डाला डेरा

30 May 2025

अलकनंदा-भागीरथी संगम पर गंगा आरती का आयोजन, अहिल्याबाई होलकर की परंपरा को याद किया

30 May 2025

अंकिता हत्याकांड... श्रीनगर के गोला पार्क में महिलाओं व छात्रों ने किया प्रदर्शन, उम्रकैद नहीं फांसी की सजा देने की मांग

30 May 2025

बठिंडा में बेकाबू ट्राले ने तीन लोगों को कुचला

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed