{"_id":"683a8c6b9fd1f0777d0e7cae","slug":"video-double-murder-in-fatehabad-tohana-police-arrested-the-deceaseds-husband-case-registered-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में डबल मर्डर; टोहाना पुलिस ने मृतका के पति को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में डबल मर्डर; टोहाना पुलिस ने मृतका के पति को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
तिलकनगर इलाके में देर रात्रि युवक व युवती की चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। दोहरे हत्याकांड के चलते इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक 26 वर्षीय रितिक की बहन के बयान पर मृतिका 31 वर्षीय पूजा के पति दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार रात्रि करीबन सवा 8 बजे ऋतिक और पूजा घर के बाहर पिर के समाने टहलने के लिए जा रहे थे तभी दीपक ने दोनों पर हमला कर दिया। दीपक ने ऋतिक को एक चाकू मारकर उसे पेट में घूमा दिया जिसके बाद ऋतिक वहां से लहूलुहान होकर घर की तरफ जाने लगा और घर के बाहर गेट पर गिर गया। यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके चलते पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है।
घायल होने के बाद ऋतिक का खून अधिक बहने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी दीपक पूजा को चाकू मारता रहा जिसे 11 जगहों पर शरीर पर चाकू मारे गए। वार्ड की सुनते लोग जमा हो गए और दोनों को नागरिक अस्पताल में ले गए। पूजा की रस्ते में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय पूजा का विवाह टोहाना के किला मोहल्ला निवासी दीपक के साथ करीबन 14 साल पहले हुआ था, दोनो के दो बच्चे भी है। ऋतिक और दीपक एक दूसरे के दोस्त थे इसलिए उसका दीपक के घर आना था भी था जिसके बाद पूजा और ऋतिक दोनों में बातचीत शुरू हुई और अब 6 महीने से तिलकनगर में लिव इन में रह रहे थे।
दीपक को पूजा द्वारा उकसाने के चलते उसके द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है, दीपक लंबे समय इनको मारने के लिए रेकी कर रहा था जिसके चलते ऋतिक घर में रहने लग गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि मृतक रितिक की बहन चेरी के बयान पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए दीपक को हिरासत में लिया गया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।