Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Electricity supply line is hanging in the fields in Badoa village, an unpleasant incident can happen any time
{"_id":"683a8fbc3d983205c50d38a7","slug":"video-electricity-supply-line-is-hanging-in-the-fields-in-badoa-village-an-unpleasant-incident-can-happen-any-time-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बडोआ गांव में खेतों के ऊपर लटके बिजली के तार, कभी हो सकती है अप्रिय घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बडोआ गांव में खेतों के ऊपर लटके बिजली के तार, कभी हो सकती है अप्रिय घटना
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते तलमेहडा फीडर के अंतर्गत बडोआ गांव में एक खंभे से दूसरे खंभे के मध्य डाली गई बिजली की तारें खेतों में लटक रही हैं। खेतों में ट्रैक्टर से बिजाई करते समय करंट का खतरा बना हुआ है। कभी भी छोटे-छोटे बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि इन तारों की खेतों से उंचाई लगभग छ से साढ़े छ फुट ऊंची है। अगर कोई व्यक्ति अपने हाथ सीधे ऊपर करें तो हाथ तार से टकरा सकते हैं और किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय ग्रामीणों में योगराज शर्मा, सुखदेव शर्मा, रामजी दास शर्मा, विजय शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, सतीश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, कमल शर्मा, भगवती देवी, निर्मला देवी, मंजू शर्मा, रीना शर्मा, शशि बाला, रिया शर्मा, सीमा शर्मा, सुजाता शर्मा, नीलम कुमारी, पूजा देवी, मिनाक्षी शर्मा, सारांश शर्मा, अमन शर्मा, विनोद शर्मा उर्फ छोटे लाल, दीपक शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, नरेश शर्मा, पवन शर्मा सहित अन्य ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द इन तारों को ऊंचा किया जाए ताकि कोई अप्रिया घटना न हो पाए। वहीं उपमंडल बंगाणा डिविजन के सहायक अभियंता ई. उदित सिंह का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान हल करवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।