{"_id":"683a95916fb2c1b8ee0f4002","slug":"video-namami-gange-launched-cleanliness-drive-on-banks-of-varuna-river-in-varanasi-gave-message-of-cleanliness-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे ने वरुणा के तट पर चलाया स्वच्छता अभियान, निर्मलता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे ने वरुणा के तट पर चलाया स्वच्छता अभियान, निर्मलता का दिया संदेश
वाराणसी की पहचान वरुणा नदी साफ होगी, तब मां गंगा भी निर्मलता की ओर बढ़ती जाएंगी। इस संदेश के साथ नमामि गंगे ने शनिवार को वरुणा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। शास्त्री घाट पर वरुणा नदी की स्वच्छता करके गंगा की सहायक नदियों के निर्मलीकरण की ओर कदम बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। माता की तरह हितकारिणी नदियों के साथ ह्रदय से जुड़ने का आवाह्न किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नदियों के किनारे अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा की निर्मलता के लिए गंगा की सहायक नदियों का स्वच्छ होना बहुत जरूरी है। वरुणा नदी हमारी काशी की पहचान है। वाराणसी शब्द भी वरुणा और असी नदी को जोड़कर बना है। हम शपथ लें कि वरुणा किनारे गंदगी नहीं करेंगे। कहा कि वरुणा साफ रहेंगी तो मां गंगा की निर्मलता पर भी प्रभाव पड़ेगा। आयोजन में महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, पंकज अग्रहरि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।