{"_id":"674421a41074752dfa0f932a","slug":"video-villagers-of-gothra-submitted-a-memorandum-to-the-ctm-and-mla-for-compensation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुआवजे के लिए गोठड़ा के ग्रामीणों ने सीटीएम और विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुआवजे के लिए गोठड़ा के ग्रामीणों ने सीटीएम और विधायक को सौंपा ज्ञापन
बिजली तार टूटने से गांव गोठड़ा में पराली और पुलियों में लगी आग मामले के संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार को सीटीएम को ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
सुबह 11 बजे पीड़ित संजय, सतबीर, सुशील कुमार, कंवरपाल, प्रवीन, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार,अशोक, मनीष आदि ग्रामीण सुबह लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद डीसी की अनुपस्थिति में उन्होंने सीटीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास को घटना के बारे अवगत कराया और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इसमें दोनों जगह से पीड़ित को सकारात्मक आश्वासन मिला। शनिवार सायं साढ़े 3 बजे गोठड़ा गांव में बिजली के तार टूटने पर 250 एकड़ जमीन से लाई गई पराली और बाजरे की पुलियों में आग लग गई। इसमें किसान संजय को मोटा नुकसान हुआ और उसकी आजीविका भी छीन गई। पीड़ित तीन माह से पराली और पुलिया खरीदकर एकत्र कर रहा था। अब उसने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि उसका यह सीजन गुजर जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।