Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A street vendor was injured after being hit by a car on DSP Road in Fatehabad, undergoing treatment at Agroha Medical College
{"_id":"689d8c07a2928b7f8906d741","slug":"video-a-street-vendor-was-injured-after-being-hit-by-a-car-on-dsp-road-in-fatehabad-undergoing-treatment-at-agroha-medical-college-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में डीएसपी रोड पर कार की टक्कर से रेहड़ी चालक घायल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में डीएसपी रोड पर कार की टक्कर से रेहड़ी चालक घायल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
शहर के डीएसपी रोड पर बुधवार देर रात एक कार सवार ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे पीछे चल रहा रेहड़ी चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना में घायल 27 वर्षीय मुकेश कुमार बघेल के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार बघेल जीटी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता है। बुधवार रात काम खत्म कर वह डीएसपी रोड होते हुए अशोक नगर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान संन्यास आश्रम रोड निवासी गौरव अपनी कार से घर जा रहा था, जिसने अचानक रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है और हालत फिलहाल स्थिर है। मुकेश तीन छोटे बच्चों—दो जुड़वां बेटियां और एक बेटे—का पिता है। परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा होने के कारण उसके घायल होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
दुर्घटना में मुकेश की रेहड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे करीब 10-15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस के पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है, हालांकि घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।