Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Councilors expose the reality before the Vice Chairman, stating: "There is no cleaning, and the vehicles for garbage collection never arrive."
{"_id":"6adb494d82bf77df68081298","slug":"video-councilors-expose-the-reality-before-the-vice-chairman-stating-there-is-no-cleaning-and-the-vehicles-for-garbage-collection-never-arrive-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाइस चेयरमैन के सामने पार्षदों ने खोली पोल, बोले- न सफाई होती है, न कचरा उठाने आती हैं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइस चेयरमैन के सामने पार्षदों ने खोली पोल, बोले- न सफाई होती है, न कचरा उठाने आती हैं गाड़ियां
फतेहाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों और सफाई व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) हरियाणा की राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन प्रमोद कौशिक के सामने पार्षदों ने कहा कि शहर में नियमित सफाई नहीं होती और कचरा उठाने के लिए गाड़ियां भी नहीं पहुंचतीं। बैठक में सिर्फ 6 ही पार्षद पहुंचे। जिसमें पार्षद सुभाष, पंछी, राजकुमार, बेअंत, निलांशी शर्मा और ज्ञानचंद शामिल रहे। पार्षद सुभाष ने कहा कि शहर में सफाई नहीं हो रही है। कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है।
इस पर कौशिक ने दो टूक कहा कि 15 दिन में हालात सुधारें, कचरा उठान और सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। व्यवस्था नहीं सुधरी तो एजेंसी का टेंडर रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सफाई कर्मचारियों की तैनाती और ड्यूटी को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। कौशिक ने निर्देश दिए कि विधायक और अधिकारियों के घरों पर लगाए गए कर्मचारियों को वहां से हटाकर निर्धारित कार्यस्थलों पर लगाया जाए। कर्मचारी जिस स्थान पर तैनात है, उसे वहीं काम करना होगा। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी और राज्य स्तरीय टीम सर्वे करने पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।