{"_id":"6adaf3daed00ef421e097914","slug":"video-video-gada-ma-emaelsa-canava-ma-sabha-ka-rafatara-sasata-10-bja-taka-sarafa-1383-vataga-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में एमएलसी चुनाव में सुबह की रफ्तार सुस्त, 10 बजे तक सिर्फ 13.83% वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में एमएलसी चुनाव में सुबह की रफ्तार सुस्त, 10 बजे तक सिर्फ 13.83% वोटिंग
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ, लेकिन सुबह के दो घंटों में मतदाताओं में खासा उत्साह नहीं दिखा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रातः 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 12 मतदान केंद्रों पर कुल 2805 मतदाताओं में से केवल 388 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यानी औसत मतदान 13.83% ही रहा।चौंकाने वाली बात यह है कि महिला मतदाताओं की भागीदारी बेहद कम रही। कुल 872 महिला मतदाताओं में से सिर्फ 80 ने ही 10 बजे तक वोट डाला, जबकि 1933 पुरुष मतदाताओं में से 308 पुरुषों ने वोट किया। मतदान के बाद बाहर निकले मतदाताओं ने कहा कि इस बार सेवा सुरक्षा व पुरानी पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने अपना समर्थन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।