{"_id":"6995b072ff7c85745b0522a9","slug":"video-dhaba-owner-beaten-in-tohana-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: खाने के पैसे मांगने पर नशे में धुत्त लोगों ने ढाबा मालिक और उसके कर्मचारियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: खाने के पैसे मांगने पर नशे में धुत्त लोगों ने ढाबा मालिक और उसके कर्मचारियों से की मारपीट
शहर के रतिया रोड स्थित शेरु का ढाबा होटल में शराब पीने के बाद कुछ लड़कों द्वारा होटल मालिक व उसके कर्मियों से मारपीट करने और दुकान का सामान क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है इस मामले में शिकायत शहर पुलिस को देखकर कार्रवाई की मांग की गई हैं। ढाबा मालिक के अनुसार आरोपियों ने कहा कि वह बच्ची गैंग से संबंधित है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में ढाबा संचालक महेंद्र ने बताया कि 17 फरवरी को रात करीबन 10:35 बजे दो व्यक्ति खाना खाने के लिए दुकान के अंदर बैठ गए। उस समय भीड़ अधिक होने के कारण वे ग्राहकों में बिजी थे जो आरोपीयों ने बिना जानकारी ढाबे में बैठकर शराब पी या कोई अन्य नशा किया तथा नशे में धुत हो गए व इसके बाद खाना खाने के बाद आपस में ऊंची ऊंची आवाज में गाली गलौज करने लगे व जब आरोपियों से खाने का बिल मांगा तो आरोपीयों ने उसके व उसके कर्मचारियों के साथ झगड़ा मारपीट की। एक आरोपी ने उसकी टांग पर दातों से काट लिया जब उसके कर्मचारियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों दया राम व गोपाल, अजय के साथ मारपीट की व आरोपीयों ने धमकी दी कि हम बच्ची गैंग के आदमी हैं, तुमहारा ढाबा नहीं चलने देंगे और तुझे जान से मारेंगे। आरोपीयों ने ढाबे के बाहर खड़े होकर अपने साथियों को असलाह साथ लेकर बुलाने के लिए फोन किए जिससे वे बूरी तरह से घबरा गए व वारदात से बचने के लिए मौका से अपना ढाबा बन्द करके चले गए, जो इसके बाद आरोपीयों ने मेरे ढाबे पर तोड़फोड़ की व कांउटर के पत्थर तोड़ दिए, पानी की टैंकी तोड़ दी तथा दुकान का शटर का ताला तोड़ने की कोशिश की तथा पानी का ड्रम उठाकर मोटरसाइकिल पर ले जाने लगे तो चौकीदार ने आकर रोका जो इतने में उसने डायल 112 नम्बर पर फोन किया तो पुलिस को आता देखकर आरोपीगण मौका से फरार हो व जाते-जाते धमकी दे गए कि आज तो बच गया, दोबारा आकर वारदात करेंगे और बच्ची गैंग के साथ पंगा लेने का मजा चखायेंगे और जान से मारकर खत्म करेंगे। उपरोक्त सारी घटना मेरे ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।