Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Dustbins to be installed at dumping points in Fatehabad; Municipal Council to set up water coolers in slum areas.
{"_id":"6ab4ea16644e37308d045d59","slug":"video-dustbins-to-be-installed-at-dumping-points-in-fatehabad-municipal-council-to-set-up-water-coolers-in-slum-areas-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में डंपिंग प्वाइंटों पर लगेंगे डस्टबिन, स्लम बस्तियों में नगर परिषद लगवाएगा वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में डंपिंग प्वाइंटों पर लगेंगे डस्टबिन, स्लम बस्तियों में नगर परिषद लगवाएगा वाटर कूलर
शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद की ओर से कई कदम उठाए जाएंगे। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के डंपिंग प्वाइंटों पर डस्टबिन लगाए जाएंगे, ताकि कचरे को व्यवस्थित तरीके से एकत्रित किया जा सके।
नगर परिषद की ओर से एक अक्तूबर से रोजाना एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत संबंधित वार्ड में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ गंदगी वाले स्थानों की सफाई करवाई जाएगी। अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन मशीनें लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा महिलाओं के लिए पिंक शौचालय खरीदने पर भी चर्चा हुई।
परिषद की ओर से स्लम बस्तियों में लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल की सुविधा देने के लिए वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाने के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई महेश कुमार, राहुल और राजकुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।