{"_id":"68319e2040593cb5050ca95a","slug":"video-health-department-on-alert-after-finding-corona-case-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कोरोना केस मिलने के बाद अलर्ट, सोमवार से होगी मरीजों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: कोरोना केस मिलने के बाद अलर्ट, सोमवार से होगी मरीजों की स्क्रीनिंग
प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शनिवार को नागरिक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर बना दिया गया है। सोमवार से अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर किसी में लक्षण दिखता है तो उसके सैंपल लेकर अग्रोहा मेडिकल में भेजे जाएंगे। इसके अलावा बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान फ्लू क्लीनिक पहले बाहर बनाया गया था लेकिन गर्मी के कारण इस बार फ्लू क्लीनिक को कमरा नंबर-11 में बनाया गया है। यहां पर मेडिकल ऑफिसर मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगे। खांसी-जुकाम और छाती में इंफेक्शन मरीजों की विशेषकर स्क्रीनिंग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।