फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy procurement at MSP begins; queues of tractor-trolleys outside mandis.

एमएसपी पर धान की खरीद शुरू, मंडियों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार

Mon, 05 Oct 2026 05:47 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:47 PM IST
Paddy procurement at MSP begins; queues of tractor-trolleys outside mandis.
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडियों में सोमवार को एमएसपी पर धान की खरीद शुरू हो गई। छह दिनों के इंतजार के बाद सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली। खरीद शुरू होने की सूचना मिलते ही मंडियों के बाहर धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। मंडियों में दिनभर फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों की आवाजाही बनी रही। सरकार की ओर से 29 सितंबर से खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन पोर्टल पर किसानों का सत्यापन अधूरा रहने से किसानों को इंतजार करना पड़ा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पहले दिन करीब 5 हजार क्विंटल परमल धान की खरीद की गई। विभाग के अनुसार सोमवार को मंडियों में धान की आवक भी काफी अधिक रही। शहर की नई और पुरानी अनाजमंडी के गेटों पर कुल 972 गेटपास जारी हुए, जबकि करीब 46 हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचे, जिससे मंडियों के बाहर वाहनों की कतारें देखने को मिलीं। --- छह दिन बाद खरीद शुरू होने से किसानों को राहत एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू होने का किसानों को पिछले छह दिनों से इंतजार था। खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण किसान अपनी फसल बेचने को लेकर असमंजस में थे। सोमवार को सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों ने राहत मिली है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीद की प्रक्रिया तेज होगी और मंडियों में जमा उनकी फसल जल्द बिक सकेगी। --- ज्यादातर ढेरियों में नमी मानक के अनुरूप मंडी में पहुंची ज्यादातर धान की ढेरियों में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से कम रही। इसके चलते किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। नमी निर्धारित मानक के अनुरूप होने के कारण धान की खरीद प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसानी से आगे बढ़ी। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह खरीद सुचारु रूप से चलती रही तो मंडियों में फसल के उठान और बिक्री को लेकर भी स्थिति बेहतर बनी रहेगी। --- आवक बढ़ने की संभावना धान की कटाई का सीजन आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मंडियों में आवक और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में किसानों को समय पर खरीद, उठान और भुगतान की सुविधा मिलना जरूरी होगा। सोमवार को खरीद शुरू होने से किसानों को फिलहाल राहत मिली है। --- मैं सोमवार सुबह ही अनाजमंडी में फसल लेकर पहुंचा था। मेरी फसल में नमी की मात्रा 15 फीसदी तक थी, जिससे मंडी में आते ही मेरी फसल की खरीद हो गई। अब तुलवाई शुरू होने की उम्मीद हैं। किसान निहाल सिंह। --- सोमवार से धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने से मेरी फसल की खरीद हो गई। मैं पिछले चार दिनों से मंडी में खरीद शुरू का इंतजार कर रहा था। किसान मदन बिजारणियां। --- धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों की कई दिनों से मांग जारी है। सोमवार को दोपहर के बाद खरीद शुरू हाेने से किसानों को राहत मिली है। किसान रविंद्र। :: एमएसपी पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। अब नियमों के मुताबिक खरीद जारी रहेगी। इससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। किसानों से अपील है कि वे फसल को पूरी तरह से सुखाकर ही मंडी में लाए ताकि खरीद करने में परेशानी न हो। अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

किसानों ने किया हाईवे जाम, एआरटीओ पर लगाए परेशान करने के आरोप

05 Oct 2026

VIDEO: सौंख में रामलीला निमंत्रण पत्रिका का विमोचन करते पदाधिकारी

05 Oct 2026

VIDEO: छह अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ, 13 को निकलेगी राम बरात

05 Oct 2026

VIDEO: ट्रेनों की रफ्तार थामे रखने वालों ने सुनाई अपने दर्द की दास्तां

05 Oct 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा,हादसे के बाद कार में लगी आग एक की मौत दो घायल

05 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांग मुन्नी देवी को पड़ोसी ने ही लूट के लिए मार डाला

05 Oct 2026

VIDEO: कुरावली, मैनपुरी और सुल्तानगंज ने जीते मैच

05 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: महावन तहसील के गांव कारब में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

05 Oct 2026

VIDEO: चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी बरामद।

05 Oct 2026

VIDEO: इंडिया गठबंधन ने पदयात्रा निकालकर मांगा ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा

05 Oct 2026

VIDEO: साड़ी के बाद लेडीज सूट के कारोबार को लगेंगे पंख

05 Oct 2026

प्रेमानंद महाराज के दर्शन को गया साकेत रहस्यमय तरीके से लापता!

05 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: मजदूरी पर जा रहा युवक उल्ल नदी में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

05 Oct 2026

अब देश में कहीं भी मिलेगा आपका राशन, ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ से आसान हुई सुविधा

दिल्ली: बारापुला एलिवेटेड रोड फेज 3 पर लगा भीषण जाम, वाहन चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

05 Oct 2026

फरीदाबाद में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी

05 Oct 2026

पीलीभीत: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चार गोवंश की मौत

05 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत सात मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

05 Oct 2026

ग्वालियर-डबरा रोड पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार: वॉशिंग सेंटर पर खड़ी दो गाड़ियों से टकराई; चालक घायल, वीडियो

05 Oct 2026

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ; VIDEO

05 Oct 2026

दूसरे दिन जनपद में 13 किलोमीटर फर्राटा भरा बाहुबली ट्रेलर, VIDEO

05 Oct 2026

चयनित 28 किसानों को मिनी किट प्रदान की, VIDEO

05 Oct 2026

वडनगर से वाराणसी जा रही भाजपा की सेवा संकल्प अभियान यात्रा ओबरा विधानसभा पहुंची, VIDEO

05 Oct 2026

कोन ब्लॉक के सलैयाडीह में करमा पूजन, आदिवासी, मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम; VIDEO

05 Oct 2026

नेशनल हॉकर फेडरेशन की ओर से पटरी दुकानदारों की बैठक संपन्न, VIDEO

05 Oct 2026

यूपी में पुरवा हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादल और हल्की बारिश के आसार

05 Oct 2026

स्वैच्छिक रक्तदान एवं सिंगल डोनर प्लेटलेट में जुटे लोग, VIDEO

05 Oct 2026

लकड़ी के बुरादे की आड़ में बिहार जा रही थी डेढ़ करोड़ की शराब; VIDEO

05 Oct 2026

दिनदहाड़े घर में घुसकर विवाहिता पर हंसिया से हमला, बचाने पहुंचे ससुर की मौत; VIDEO

05 Oct 2026

रुपये दोगुना करने का झांसा देने वाला गैंग का सरगना गिरफ्तार; VIDEO

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed