Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The *Sangat* raises a spirited call for the release of imprisoned Sikh prisoners; a massive protest march held in Ratia.
{"_id":"6ac3894b87ac0f3de1015bcd","slug":"video-the-sangat-raises-a-spirited-call-for-the-release-of-imprisoned-sikh-prisoners-a-massive-protest-march-held-in-ratia-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर संगत ने भरी हुंकार, रतिया में निकाला विशाल रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर संगत ने भरी हुंकार, रतिया में निकाला विशाल रोष मार्च
रतिया। जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को रतिया में सिख संगत की ओर से विशाल शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला गया। शहर के गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार से शुरू हुआ मार्च तहसील परिसर तक पहुंचा। इसमें रतिया शहर के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सिख संगत, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, धार्मिक संस्थाओं और जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
रोष मार्च में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, सदस्य काका सिंह लधुवास, इकबाल सिंह खोखर, कर्मजीत सिंह बिगड़ और गुरमेल सिंह सहनाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। संगत ने वाहेगुरु का जाप करते हुए ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारे लगाए और बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज बुलंद की।
मार्च के बाद जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा सहित सिख प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रतिया के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबे समय से जेलों में बंद सिखों के मामलों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कानून के अनुसार रिहाई, सजा में छूट या उचित राहत देने की मांग की गई।
सजा पूरी कर चुके बंदियों की रिहाई की मांग
सभा को संबोधित करते हुए जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि सरकार को सिखों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बंदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, उनकी रिहाई के मामले पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 13 सिख ऐसे हैं, जो सजा पूरी करने के बाद भी लंबे समय से जेलों में बंद हैं। सरकार को मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए इन मामलों में तत्काल उचित कदम उठाने चाहिए।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा ट्रस्ट के सचिव गुरचरन सिंह ने कहा कि कई बंदी सिंह निर्धारित सजा पूरी कर चुके हैं, इसके बावजूद उनकी रिहाई नहीं हुई है। इसी कारण सिख संगत में रोष है और शांतिपूर्ण रोष मार्च के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई गई है।
मार्च को बार एसोसिएशन रतिया ने भी प्रधान महेश तनेजा के नेतृत्व में समर्थन दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान जरनैल सिंह, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा ट्रस्ट के प्रधान फतेह सिंह भुल्लर, गुरु रामदास सेवा समिति के प्रधान जगसीर सिंह, हरियाणा ग्रंथी सभा के प्रधान हाकम सिंह, बाबा कश्मीरा सिंह, बाबा हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह लांबा, निर्मल सिंह बाड़ा, रूप सिंह, भोला सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, चरणजीत सिंह, मनजोत सिंह, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर दलजीत सिंह सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।