Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Shopkeepers protest against the installation of iron pipes and chains in the middle of the road; work brought to a halt.
{"_id":"6ad9e4425540368a210dceb8","slug":"video-shopkeepers-protest-against-the-installation-of-iron-pipes-and-chains-in-the-middle-of-the-road-work-brought-to-a-halt-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच लोहे की पाइप और जंजीर लगाने पर दुकानदारों का विरोध, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच लोहे की पाइप और जंजीर लगाने पर दुकानदारों का विरोध, काम रुकवाया
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड और धर्मशाला रोड पर सड़क के बीच लोहे की पाइप लगाकर जंजीर बांधने की नगर परिषद की योजना का दुकानदारों ने विरोध किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक नारंग मौके पर पहुंचे और दुकानदारों की आपत्ति के बाद काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि सड़क के बीच पाइप और जंजीर लगाने से यातायात प्रभावित होगा और जाम की स्थिति बन सकती है। इस मामले को लेकर वह उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज करवाएंगे।
दरअसल, यातायात पुलिस की सिफारिश पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से थाना रोड और धर्मशाला रोड पर सड़क के बीच लोहे की पाइप लगाने और उनके बीच जंजीर बांधने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना बताया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब सवा आठ लाख रुपये की लागत से लोहे की पाइप लगाने का टेंडर जारी किया गया था।
इससे पहले यातायात पुलिस की ओर से शहर में ट्रैफिक कोन लगाकर यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो पाई। इसके बाद लोहे की पाइप और जंजीर लगाने की योजना बनाई गई।
हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि सड़क के बीच इस तरह की व्यवस्था करने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि किसी भी व्यवस्था को लागू करने से पहले उसके प्रभावों पर विचार करना जरूरी है। वह इस मामले को उपायुक्त के समक्ष उठाकर समाधान की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।