{"_id":"695e48d3427ed645fe05ff6f","slug":"video-two-vehicle-collision-in-fatehabad-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: दो वाहनों की हुई टक्कर, चार लोगों को आई हल्की चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: दो वाहनों की हुई टक्कर, चार लोगों को आई हल्की चोटें
गांव अमानी के पास फतेहाबाद की तरफ से आ रही गाड़ी ने टोहाना से जा रही दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट कार में सवार तीन दोस्तों व एक बच्चे सहित चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्विफ्ट कार चालक के अनुसार उनका आपस में समझौता हो गया है जिसके तहत फतेहाबाद की तरफ से आ रहे गाड़ी चालक ने उनके पूरे नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। स्विफ्ट कार चालक ने बताया कि वह टोहाना से फतेहाबाद की तरफ जा रहा था तभी अमानी फाटक के पास सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। फतेहाबाद से आ रहे गाड़ी चालक ने बताया उसका मोबाइल में ध्यान होने की वजह से यह हादसा हुआ है। उसने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी को साइड में भी किया लेकिन फिर भी सामने से आ रही गाड़ी चालक ने यह टक्कर मार दी है। कार चालक ने अपनी गलती मानी है जिसके चलते दोनों के बीच सुलह भी हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।