{"_id":"68b558099a38f03e3a0ab861","slug":"video-water-level-of-ghaggar-river-increased-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: घग्गर नदी के जलस्तर का उतार-चढ़ाव जारी, सुरक्षा की दृष्टि से मिट्टी के बैग भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: घग्गर नदी के जलस्तर का उतार-चढ़ाव जारी, सुरक्षा की दृष्टि से मिट्टी के बैग भरने का काम शुरू
क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी में पिछले दो दिनों से जलस्तर कम हो रहा है था लेकिन सोमवार को फिर पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद चांदपुरा साइफन पर जलस्तर 12,500 क्यूसेक व घग्गर नदी के बुढलाडा रोड पर 8 गेज तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले सप्ताह जलस्तर 4350 क्यूसेक था लेकिन शनिवार को 6600 और रविवार को 10,500 क्यूसेक हो गया था। सोमवार को चांदपुरा साइफन पर जलस्तर 12,500 क्यूसेक तक पहुंच गया। पिछले सप्ताह भर से जिस तरह से उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। उससे क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क हो गया है और सिंचाई विभाग घग्गर नदी के बुढलाडा रोड पर अपने स्तर पर मिट्टी के गेट भरने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नदी के किनारे पर सफाई भी करवाई जा रही है। सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुंड ने बताया कि माना की दो दिन से पानी का जलस्तर जिस तरह बढ़ रहा है उससे भविष्य में बारिश को देखते हुए जलस्तर बढ़ने की संभावना है जिसको लेकर मिट्टी के कट्टे भरवाकर तैयार किए जा रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर लगाए जा सकें। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।