{"_id":"68c6d9136553002e6403a937","slug":"video-young-man-dies-in-accident-under-suspicious-circumstances-2025-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप
गांव नागपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गांव खुनन निवासी 17 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग मृतक गुरप्रीत के दादा गुरदीप सिंह के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जिसके बाद देर शाम को मृतक गुरप्रीत का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मौके पर पहुंचे मृतक गुरप्रीत के चाचा नवनीत, मामा राजू व अन्य परिजनों ने गुरप्रीत की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि कुछ लोगों ने गुरप्रीत की पहले हत्या की और बाद में सड़क दुर्घटना का रूप देकर खेतों में फेंक दिया। इसलिए गुरप्रीत के मौत मामले की हत्या के तहत जांच की जाए। सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतक 17 वर्षीय युवक के दादा गुरदीप ने बयान देकर बताया है कि रविवार सुबह जब उनका परिवार उठा तो देखा कि उसका पोता गुरप्रीत घर से गायब था इसके बाद हमने गुरप्रीत की तलाश की तो किसी ग्रामीण ने गांव से थोड़ी दूर एक युवक के सड़क दुर्घटना की बात बताई तो वह परिवार सहित मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पेड़ से टकराने के बाद उक्त युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक गुरप्रीत के दादा के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया, हालांकि उनके समक्ष किसी भी परिजन हत्या या अन्य कोई शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत आने के बाद शिकायत के आधार पर मामले की जांच भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।