Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : 44-year-old Gulshan's body found in a canal in Hisar, family members suspect murder
{"_id":"67de9c521f2e195b1304bfbb","slug":"video-44-year-old-gulshans-body-found-in-a-canal-in-hisar-family-members-suspect-murder-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में नहर में मिला 44 वर्षीय गुलशन का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में नहर में मिला 44 वर्षीय गुलशन का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
चार दिन पहले घर से निकले 44 वर्षीय गुलशन उर्फ राजू का शव शनिवार को बालसमंद नहर से बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। इसको लेकर परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा भी किया।
मृतक के भाई नरेश कुमार ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अब नेताजी कॉलोनी, हिसार में रह रहा है। गुलशन पिछले तीन सालों से हिसार में ऑटो मार्केट में काम कर रहा था।
18 मार्च को गुलशन नेताजी कॉलोनी के निवासी धर्मेंद्र के साथ घर से निकला, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। देर रात तक गुलशन घर नहीं लौटा, लेकिन धर्मेंद्र उसकी बाइक घर पर छोड़कर चला गया। जब परिवार ने गुलशन के बारे में पूछा, तो धर्मेंद्र ने कोई जवाब नहीं दिया।
परिजनों ने 19 मार्च को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुलशन की पत्नी स्नेहलता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने धर्मेंद्र से सख्ती से पूछताछ नहीं की।
जानकारी के अनुसार, गुलशन और धर्मेंद्र रायपुर नहर में नहाने गए थे। दो दिन की तलाश के बाद गुलशन के कपड़े नहीं मिले, लेकिन बाद में उनके फटे हुए कपड़े बरामद हुए।
परिजनों ने कहा कि गुलशन को तैरना आता था, इसलिए डूबने से उसकी मौत नहीं हो सकती। शव पर चोट के निशान मिलने से उन्होंने हत्या की आशंका जताई।
शनिवार दोपहर 1 बजे परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने किसी तरह परिवार को शांत किया और आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।