{"_id":"686e0d1be7a0f547af0e38dc","slug":"video-announcement-of-bjp-working-committee-in-hisar-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: आशीष जोशी और कृष्ण सरसाना को बनाया भाजपा जिला उपाध्यक्ष, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: आशीष जोशी और कृष्ण सरसाना को बनाया भाजपा जिला उपाध्यक्ष, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित
भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने जिला कार्यकारिणी का एलान किया है। जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव, 2 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रमुख, कार्यालय प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, प्रवक्ता, मन की बात प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। भाजपा ने पहली बार मन की बात प्रमुख का पद बनाया गया है।
रामफल नैन, सतीश सुरलिया, लक्ष्मी गोयल, अनिल सैनी, मुनीष एलावादी , राज हसीना को उपाध्यक्ष बनाया है।आशीष कुमार जोशी व कृष्ण सरसाना को महामंत्री बनाया गया है। आदित्य बिसला,कुलदीप डेलू, भूप सिंह रोहिल्ला, पिंकी शर्मा, कृष्ण खटाना, पूनम मेहता को सचिव बनाया गया है। अशोक मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया है। सुरेंद्र सैनी को कार्यालय प्रमुख ,पीयूष महता को प्रवक्ता बनाया गया है। आईटी प्रमुख सुरेश जांगड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़ को बनाया गया है। राजेंद्र सपड़ा को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। मन की बात का प्रमुख संदीप गोयल को बनाया है।
जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने कहा कि मन की बात प्रमुख प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लगातार विस्तार देते हुए लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई हैं। कई बार पदाधिकारियों को दोबारा से भी मौका दिया जाता है। पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सभी वर्ग, जातियों, समूहों को स्थान देने का प्रयास किया गया है। जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।