Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Farmers arriving at the Hansi grain market with paddy; concerned about the procurement of the Parmal variety.
{"_id":"6abcd47d4398dc2d28013044","slug":"video-farmers-arriving-at-the-hansi-grain-market-with-paddy-concerned-about-the-procurement-of-the-parmal-variety-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसान, परमल की खरीद को लेकर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसान, परमल की खरीद को लेकर परेशान
हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन परमल धान की खरीद को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। 1200 क्विंटल धान मंडी अब तक आ चुकी है। किसानों का कहना है कि 1509 धान का उन्हें करीब 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है, लेकिन परमल धान की खरीद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
आपको बता दें कि हांसी अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। मंडी में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। 1509 धान की खरीद में किसानों को 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है। वहीं परमल धान को लेकर किसान उचित भाव और सरकारी खरीद की मांग कर रहे हैं।
सतबीर सिंह किसान का कहना है कि 1509 धान का हमें 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला है, लेकिन परमल धान की खरीद संतोषजनक नहीं है। सरकार परमल धान की भी समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करे।
वहीं, मंडी में सरकारी खरीद को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी खरीद शुरू होने के बाद उनकी फसल की खरीद समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित होगी।
बजरंग बंसल, प्रधान सर्व व्यापार मंडल का कहना है कि सरकारी खरीद कल से शुरू होगी। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में 29 सितंबर से गेट पास जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। किसान चाहते हैं कि परमल धान की खरीद जल्द शुरू हो और उन्हें उनकी फसल का उचित भाव मिले।
फिलहाल 1509 धान की खरीद में किसानों को बेहतर भाव मिल रहा है, लेकिन परमल धान की खरीद और भाव को लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि सरकारी खरीद शुरू होने के बाद परमल धान की खरीद किस तरह होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।