Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Devotees thronged the Shri Kali Devi Temple in Hansi on the first Monday of Sawan; Shiva devotees performed *Jalabhishek*.
{"_id":"6a705cc432dc4405cc053b50","slug":"video-hansi-devotees-thronged-the-shri-kali-devi-temple-in-hansi-on-the-first-monday-of-sawan-shiva-devotees-performed-jalabhishek-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: सावन के पहले सोमवार पर हांसी के श्री काली देवी मंदिर में उमड़ी आस्था, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: सावन के पहले सोमवार पर हांसी के श्री काली देवी मंदिर में उमड़ी आस्था, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
हांसी। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर हांसी स्थित ऐतिहासिक श्री काली देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की कामना की।
आपको बता दे कि करीब 400 वर्ष पुराना श्री काली देवी मंदिर हांसी की ऐतिहासिक पहचान माना जाता है। सावन के पूरे महीने यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।
मंदिर के पुजारी बृज भूषण शर्मा ने बताया कि भगवान शिव अनादि देव हैं और सावन का महीना उनकी आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और सच्चे मन से पूजा करने वालों की इच्छाएं भगवान अवश्य पूरी करते हैं।
मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु दिनेश कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से सावन में यहां दर्शन करने आते हैं। इस बार भी उन्होंने सावन का व्रत रखा है और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
श्रद्धालु सुमन ने कहा कि वह नियमित रूप से मंदिर में पूजा करने आती हैं। उनके अनुसार सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है और इस दौरान मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को विशेष आस्था से जोड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।