Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: The Happy Card distribution process has gained momentum; the department has issued cards to approximately 77,721 out of the 96,932 applicants.
{"_id":"6a535b73729a5a2de30f153c","slug":"video-hansi-the-happy-card-distribution-process-has-gained-momentum-the-department-has-issued-cards-to-approximately-77721-out-of-the-96932-applicants-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी, 96,932 नए हैप्पी कार्ड में से विभाग की ओर से करीब 77,721 आवेदकों को कार्ड दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी, 96,932 नए हैप्पी कार्ड में से विभाग की ओर से करीब 77,721 आवेदकों को कार्ड दिए
सरकार की हैप्पी कार्ड योजना का इंतजार कर रहे हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हांसी में अब हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। विभाग ने हजारों आवेदकों को मैसेज और ओटीपी भेजकर बस स्टैंड पर कार्ड वितरण लगातार जारी है।बस स्टैंड पर करीब 96,932 नए हैप्पी कार्ड उपलब्ध थे। इसमें से विभाग की ओर से करीब 77,721 आवेदकों को मोबाइल पर मैसेज और ओटीपी भेज कर कार्ड दिए जा चुके हैं।हालांकि शुरुआती दौर में ओटीपी न आने के कारण से पहले कार्ड वितरण प्रभावित था, लेकिन अब समस्या दूर होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
आपको बता दे कि हैप्पी कार्ड योजना के तहत अंत्योदय परिवार जिसकी इंकम फैमिली आईडी में 180000 से कम है। हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। जिन लोगों के कार्ड आ चुके हैं, उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है और रोडवेज कर्मचारी फोन कर भी सूचना दे रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मैसेज मिलने के बाद ही बस स्टैंड पहुंचें।हांसी में लंबे समय से हैप्पी कार्ड का इंतजार कर रहे आवेदकों को अब राहत मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।