{"_id":"673315568be26118b00da4c6","slug":"video-minister-ranbir-gangwa-inspected-surya-nagar-rob-rub-in-hisar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा ने सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी का किया निरीक्षण, बोले- अगले 15 दिनों में करवाया जाएगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा ने सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी का किया निरीक्षण, बोले- अगले 15 दिनों में करवाया जाएगा उद्घाटन
हरियाणा के हिसार में लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सुबह सूर्य नगर में नवनिर्मित आरओबी-आरयूबी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में मुख्यमंत्री से समय लेकर इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।
इससे पहले करीब साढ़े 10 बजे लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व अधिकारियों के साथ सूर्य नगर में नवनिर्मित आरओबी पर पहुंचे। यहां वह करीब 5 मिनट तक रुके और उन्होंने आरओबी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी आरओबी के बारे में बातचीत की।
लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि अगले 15 दिनों में आरओबी का बचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री से उद्घाटन के लिए भी समय लिया जाएगा। आरओबी-आरयूबी के निर्माण में हुई देरी पर उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल प्रोजेक्ट था। इसकी ड्राइंग पास होने में समय लगा। चूंकि अब यह बन गया है तो इससे लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा जल्द ही साउथ बाईपास पर निर्माणाधीन आरओबी भी बनकर तैयार हो जाएगा। रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि शहर की जाम की समस्या को हल करने के लिए डाबड़ा माइनर पर सड़क निर्माण का प्रोजेक्ट भी सिरे चढ़ाया जाएगा। एलिवेटेड रोड के निर्माण पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई विचार नहीं किया गया है।
यह काम अभी बाकी
अभी आरओबी पर पेंट का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद रेलिंग काम करना बाकी रहेगी। वहीं आरयूबी में शेड का निर्माण व बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था का काम अभी बचा हुआ है। इसके अलावा आरओबी व आरयूबी में लाइट लगाना भी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।