{"_id":"6732250b0c6d10d8db0a7bdf","slug":"video-charkhi-dadri-district-health-department-received-55-wheelchairs-20-more-will-arrive-soon","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 55 व्हीलचेयर, 20 और जल्द पहुंचेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 55 व्हीलचेयर, 20 और जल्द पहुंचेंगी
चरखी दादरी में लंबे इंतजार के बाद जिला नागरिक सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर की खेप पहुंची है। पहली बार यहां एकसाथ 55 व्हीलचेयर मुहैया कराई गई हैं। इनका लाभ मरीजों को मिलेगा। वहीं, जिले के अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अभी 20 व्हीलचेयर और आनी हैं।
दादरी जिले में 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। दादरी सिविल अस्पताल की बात करें तो यहां दैनिक ओपीडी करीब 1300 रहती है। पिछले काफी समय से यहां व्हीलचेयर की कमी थी। इसके चलते विभाग की ओर से मांग मुख्यालय भेजी गई थी।
हाल ही में दादरी सिविल अस्पताल में 55 व्हीलचेयर भेजी गई हैं। इन्हें जरूरत के अनुसार शाखाओं में वितरित किया जाएगा। इस सप्ताह के मध्य तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नई चेयर मिलने के बाद सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर संख्या साठ पहुंच गई है। इससे अब मरीजों के तीमारदारों को व्हील चेयर खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आएंगी 20 और व्हीलचेयर
जिला स्वास्थ्य विभाग ने मातृ-शिशु अस्पताल के लिए 5 व्हीलचेयर की मांग भेजी हुई है। इसके अलावा कादमा, व माईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दाे-दो व्हीलचेयर की मांग भेजी गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इन केंद्रों के लिए 20 व्हीलचेयर पहुंच जाएंगी।
55 व्हीलचेयर सिविल अस्पताल को मिली हैं। अब यहां इनकी कमी नहीं रहेगी। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अभी 20 व्हीलचेयर आनी बाकी हैं। खेप आते ही नई व्हीलचेयर इन केंद्रों पर भेज दी जाएंगी। -डॉ. नरेंद्र, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।