Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Omprakash of Hisar narrated the story of independence, said- The British used to mix lime in the food in jail to torture him
{"_id":"689c30f0308a81e54b02bad5","slug":"video-omprakash-of-hisar-narrated-the-story-of-independence-said-the-british-used-to-mix-lime-in-the-food-in-jail-to-torture-him-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के ओमप्रकाश ने सुनाई आजादी की कहानी, बोले- अंग्रेज उन्हें प्रताड़ित करने के लिए जेल में खाने में चूना मिला कर खिलाते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के ओमप्रकाश ने सुनाई आजादी की कहानी, बोले- अंग्रेज उन्हें प्रताड़ित करने के लिए जेल में खाने में चूना मिला कर खिलाते थे
हिसार। मेरे पिता तुलसीराम का जन्म 30 नवंबर 1922 को गांव डोभी में हुआ। 30 नवंबर 1938 को वह आर्मी में जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वह बरेली में जाकर भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब 7 साल आर्मी में रहकर डयूटी की। इसके बाद व आईएनए में शामिल होने के लिए सिंगापुर पहुंचे।अंग्रेंजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
वहां अंग्रेज उन्हें प्रताड़ित करने के लिए जेल में खाने में चूना मिला कर खिलाते थे। जिससे वह पेचिस होकर कमजोर पड़ जाएं तथा उनकी मौत हो जाए। आजाद हिंद फौज में भर्ती रहने के दौरान लंबे समय जंगलों में छिपते रहे। इस दौरान उन्होंने काफी समय तो बांस की गोलियां खाकर बिताया।
वहां के जंगलों में खाने के लिए कुछ और नहीं होता था तो मजबूरी में इसे खाते थे। लड़ाई के समय लंबे समय बारिश होती रहती थी। उनके पास बचने के लिए किसी तरह के संसाधन नहीं होते थे। हम चार भाई हैं तथा दो बहन हैं। मैं टेलरिंग का काम करता हूं।
मेरे दो भाई ड्राइवरी का काम करते हैं। एक भाई खेती बाड़ी का काम करता है। दसवीं पासबा होने के बाद भी मुझे नौकरी नहीं मिली। मैंने काफी बार नौकरी के लिए प्रयास किया।
हमें किसी तरह की कोई पेंशन या मदद नहीं मिल रही। हमें अंग्रेजी सरकार के समय भी ताम्र पत्र मिला थ। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय भी ताम्र पत्र दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।