{"_id":"689b79a678e357d9d60f55b6","slug":"video-platform-for-earthen-worship-prepared-with-aipan-art-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऐपण कला से तैयार की पार्थिव पूजा की चौकी, शिवालयों के पत्थरों से बनाए 14 शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐपण कला से तैयार की पार्थिव पूजा की चौकी, शिवालयों के पत्थरों से बनाए 14 शिवलिंग
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:58 PM IST
कुमाऊंनी लोक कला को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर 120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में शिवलिंग की पार्थिव पूजा की गई। सोसाइटी निवासी उमंग आहूजा ने उत्तराखंड के म्यूजियम में कुमाऊं की प्रसिद्ध इस पूजा से संबंधित तस्वीर देखी थी। इस तस्वीर के आधार पर सोसाइटी में 13 गुना बड़ी चौकी बनाकर शिव की आराधना की गई। पूजा के लिए रामगंगा नदी के शिवालयों के पत्थरों से 14 शिवलिंग बनाए गए थे।
उमंग आहूजा ने बताया कि वह उत्तराखंड निवासी हैं लेकिन दिल्ली-एनसीआर में कई साल से रह रही हैं। कुछ दिन पहले वह उत्तराखंड गई थीं और वहां पर उन्होंने कुमाऊं स्थित द बाकली रिजॉर्ट के म्यूजियम में शिवलिंग की पार्थिव पूजा से संबंधित एक तस्वीर देखी थी। उमंग ने उसी के आधार पर 13 गुना बड़ा करके एक चौकी बनाई। सोसाइटी की ग्रीन बेल्ट में बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट के ऊपर एक चौकी नुमा आकृति पहले से बनी थी जिसे सभी महिलाओं ने रंगने के बाद पूजा के लिए तैयार किया। पहले चौकी को लाल रंग से रंगा और फिर सफेद रंग से डिजाइन तैयार की। ऐपण कला से पूरी चौकी तैयार की गई।
14 शिवलिंग को मंदिर में स्थापित किया
उमंग ने बताया कि यह एक चल पूजा है। इस पूजा की शुरुआत सावन के तीसरे और शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को हुई। पूजा का समापन नागपंचमी की पूजा के साथ किया गया। पूजा में सोसाइटी निवासी कुमाऊं की महिलाओं ने विशेष जुड़ाव महसूस किया। चौकी बनाने के दौरान उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगीत भी गाए गए। पूजा के बाद 14 शिवलिंग को सोसाइटी के मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इस दौरान प्रवेश नैनी ने पूजा सामग्री के लिए दान किया था और विशेष सहयोग भी किया। इसके साथ ही आशा, चंदा, शकुंतला, शालिनी, सुनीता माहटा, उमंग वर्मा, निर्मला शाह, भूमेश्वरी और मंजू समेत सोसाइटी के पूर्व एओए पदाधिकारियों ने बहुत सहयोग किया। अब यह पूजा हर साल की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।