{"_id":"689b23ede245f88f8409d8e8","slug":"video-video-jahagaragaja-ma-taraga-yatara-ka-tharana-lparavaha-kaugdha-dhana-val-vahana-ma-le-gae-sakal-bcaca-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जहांगीरगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान लापरवाही, कूड़ा ढोने वाले वाहन में लाए गए स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जहांगीरगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान लापरवाही, कूड़ा ढोने वाले वाहन में लाए गए स्कूली बच्चे
नगर पंचायत जहांगीरगंज की ओर से सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय जहांगीरगंज के छोटे छोटे बच्चों को भी शामिल किया गया। आयोजन के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई।
आरोप है कि बच्चों को विद्यालय से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए कूड़ा ढोने वाले वाहन का इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बच्चों को कूड़ा वाहन में बैठाया जा रहा था उस समय विद्यालय के अध्यापक भी मौके पर मौजूद थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि घटना के दौरान न केवल स्वच्छता मानकों की अनदेखी हुई बल्कि बच्चों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छोटे छोटे बच्चे खुले कूड़ा वाहन में बैठे हैं और वाहन रैली की ओर बढ़ रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों को सुरक्षित व स्वच्छ साधन से लाने की बजाय कूड़ा वाहन का इस्तेमाल क्यों किया गया। ईओ उमेश पासी ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान जिस वाहन में स्कूल के बच्चों को लाया गया था, वह वाहन विशेष रूप से नगर पंचायत के कार्यों के लिए रखा जाता है। इसका उपयोग कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को ले जाने के लिए किया जाता है। इस वाहन को कूड़ा उठाने में प्रयोग नही किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।