{"_id":"689b25d66c8d705ee605dbe3","slug":"video-congress-district-president-alleges-in-shahjahanpur-that-there-was-vote-rigging-in-panchayat-elections-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप, पंचायत चुनाव में भी हुई वोटों की धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप, पंचायत चुनाव में भी हुई वोटों की धांधली
विपक्ष ने वोट चोरी के आरोप लगाकर दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलास्तर पर निर्वाचन सूचियों में धांधली के आरोप लगने लगे हैं। शाहजहांपुर में मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में पंचायत चुनाव में धांधली गई। इसे लेकर जनता में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में बड़े स्तर पर बूथों पर वोटों की धांधली की गई। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाकर मतदाता सूचियों की जांच कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सिंधौली के प्रत्याशी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई। जेसीबी तक खड़ी कर दी। डरा-धमकाकर चुनाव हरा दिया गया। इस पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। धांधली को नहीं होने दिया जाएगा। जनता के बीच जाकर वोटों की चोरी को लेकर जागरूक करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, उपाध्यक्ष फुरकान कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, रफी उल हसन खां, अदीब अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।