{"_id":"6942b6837eb7f8b55a0db391","slug":"video-pensioners-staged-a-protest-in-the-mini-secretariat-gate-over-their-demands-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पेंशनर्ज ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पेंशनर्ज ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय गेट पर दिया धरना
पेंशन दिवस पर पेंशनर्ज ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। पेंशनर्ज ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। बाद में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त के प्रतिनिधि हरिराम को मांगपत्र सौंपा।
धरने पर बैठे पेंशनर्ज को संबोधित करते हुए पेंशनर्ज समाज के जिला प्रधान रोहताश छाछिया ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। आठवें वेतन आयोग का लाभ न देना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ धोखा है। उनका इस तरह से अपमान किया जा रहा है।सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65, 70 तथा 75 आयु उपरांत पेंशन वृद्धि देने बारे तथा कम्यूटेशन की रिकवरी ग्यारह साल में करने की मांगाें को तुरंत पूरा करे। इससे पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के साथ कोविड के समय भी धोखा किया था। कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। पेंशनर्ज का सम्मान करने की बजाए उनकी अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर जिला प्रधान रोहताश छाछिया, एम.एल.सहगल, राजेन्द्र सिंह नैन, गुलाब सिंह खेदड़, सतबीर सिवाच, कृष्ण दुआ, राम प्रकाश शर्मा, किरण दत, पूर्ण मल, जसवन्त सिहं, कुलदीप सिहाग, फूल सिंह , सहदेव सहित अन्य ने संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।