Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Public Health Minister Ranbir Gangwa stated in Hansi: BJP State President Dr. Archana Gupta will receive a grand welcome in Hansi on August 8.
{"_id":"6a705e84d2630e937008b01f","slug":"video-public-health-minister-ranbir-gangwa-stated-in-hansi-bjp-state-president-dr-archana-gupta-will-receive-a-grand-welcome-in-hansi-on-august-8-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा बोले: 8 अगस्त को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का हांसी होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा बोले: 8 अगस्त को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का हांसी होगा भव्य स्वागत
हांसी। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने हांसी में भाजपा की जिला कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अगस्त आजादी का महीना है। पूरे प्रदेश में विधानसभा, मंडल तथा गांव स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देखते ही लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी हांसी पहुंचेंगी, जिनके स्वागत की तैयारियों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई गई।
कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात से अधिक पदक जीतने, लेकिन खेलों पर गुजरात में अधिक बजट खर्च किए जाने के सवाल पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति ही प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के कुल पदकों में लगभग आधे पदक हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर लाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी खेल नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
भाखड़ा पाइपलाइन में चानौत टी लगाए जाने के बाद हांसी को भाखड़ा का पानी मिलने के सवाल पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने भरोसा जताया कि हांसी को जल्द भाखड़ा का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे। प्रधानमंत्री के हर घर में नल, नल में स्वच्छ जल के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है और परियोजना को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।