फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   'Run for Unity' organized in Hansi; MLA Vinod Bhayana flags off the unity run.

हांसी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, विधायक विनोद भयाना ने दिखाई एकता की दौड़ को हरी झंडी

Sat, 31 Oct 2026 06:08 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:08 PM IST
'Run for Unity' organized in Hansi; MLA Vinod Bhayana flags off the unity run.
हांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज हांसी में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत एकता यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना ने देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से हुई। यहां से एकता यात्रा रवाना होकर शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरती हुई एसडी महाविद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में नारे लगाए और देश की एकता, अखंडता तथा भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे रास्ते में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने और सैकड़ों रियासतों का भारत में विलय करवाने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनके मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सका। विधायक विधायक ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ या यात्रा नहीं है, बल्कि यह देशवासियों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देने का माध्यम है। सरदार पटेल ने जिस मजबूत और एकजुट भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर भी है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशहित को सर्वोपरि रखें और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को बढ़ावा दें। यात्रा में शामिल लोगों ने भी सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। हांसी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: फजलगंज अपराजिता सेंटर में रामा मेडिकल कॉलेज का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

31 Oct 2026

कानपुर: आलियापुर टोल प्लाजा पर खाकी से अभद्रता का मामला, एसीपी बोले- सिपाही की तहरीर पर FIR दर्ज

31 Oct 2026

कानपुर: हाईवे की लेन पर खड़े दर्जनों लोडर, बना हुआ है हादसे का खतरा

31 Oct 2026

कानपुर: दो गोशालाएं होने के बावजूद सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं छुट्टा गोवंश

31 Oct 2026

गोरखपुर: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय कुर्मी जागरण मंच ने किया माल्यार्पण

31 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ में आयुष्मान मेधा-2026 कार्यक्रम में मेडिकल हेल्थ प्रमुख सचिव वी हेकाली ज़िमोमी ने किया संबोधित

31 Oct 2026

वीडियो: निजी बस के नीचे आने से युवक की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, चालक-परिचालक माैके से फरार

31 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: सरदार पटेल की जयंती पर निकाला जुलूस, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

31 Oct 2026

2027 के चुनाव से पहले विनोद तावड़े की अध्यक्षता में लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक

31 Oct 2026

गोरखपुर: जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

31 Oct 2026

गोरखपुर: श्री विष्णु महायज्ञ में हवन-पूजन और परिक्रमा करते श्रद्धालु

वीडियो: विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

31 Oct 2026

जयराम ठाकुर बोले-चार साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस सरकार, अब चुनावी वर्ष में भटका रही जनता का ध्यान

31 Oct 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी ने दिया एकजुटता का संदेश

31 Oct 2026

कानपुर डीसीपी साउथ कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

31 Oct 2026

गुरुग्राम: बारिश से पार्क में जलभराव, सुबह रहा खाली; लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

31 Oct 2026

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर 24 घंटे बाद भी जलभराव

31 Oct 2026

लखनऊ में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में साइबर क्राइम की टीम ने छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

31 Oct 2026

कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास चलते ट्रक की केबिन में लगी भीषण आग

31 Oct 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे पर अवैध अर्टिगा गाड़ियों पर चाबुक, पुलिस ने की सीज

31 Oct 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

31 Oct 2026

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कैंसर की चाल पकड़ेंगी ट्यूमर की खास कोशिकाएं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद

31 Oct 2026

कानपुर के नारामऊ हाईवे पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही

31 Oct 2026

राजस्थान में नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

31 Oct 2026

सीएम धामी के दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मार्गों पर बैरिकेडिंग

31 Oct 2026

भगवान शिव के धाम से गूंजा 'राष्ट्रीय एकता' का संदेश, VIDEO

31 Oct 2026

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लखनऊ में जनभवन से रन फॉर यूनिटी का आयोजन

31 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली में मियावाकी पद्धति से लगाए गए 14,500 पौधे, बनेगा पर्यावरण संतुलन

31 Oct 2026

फरीदाबाद: कबड्डी, वॉलीबॉल और लॉन टेनिस.... संसद खेल महोत्सव की शुरुआत आज से, 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

31 Oct 2026

इटावा में बेखौफ दबंगों का तांडव, होटल संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed