Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Social Justice and Empowerment Minister reached the protest in Hisar, Ganesh's last rites were performed on the 11th day
{"_id":"687a04ab530418ae9d062d51","slug":"video-social-justice-and-empowerment-minister-reached-the-protest-in-hisar-ganeshs-last-rites-were-performed-on-the-11th-day-2025-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री धरने पर पहुंचे, 11वें दिन हुआ गणेश का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री धरने पर पहुंचे, 11वें दिन हुआ गणेश का अंतिम संस्कार
प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नागरिक अस्पताल में धरना दे रहे गणेश के परिजनों व अनुसूचित वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दोपहर करीब एक बजे परिजन गणेश के शव को लेकर रवाना हुए। दोपहर करीब दो बजे अंतिक संस्कार किया गया।
7 जुलाई रात करीब 11 बजे बाद जन्मदिन पार्टी पर म्यूजिक सिस्टम बंद कराए जाने के विरोध में टकराव हुआ था। जिसमें दो युवक गणेश व आकाश छत्त से कूद गए थे। जिसमें गणेश की मौत हो गई थी। जिसके बाद गणेश के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने गणेश व आकाश को छत्त से धक्का देकर गिराया। आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
इस मौके पर विधायक कूपर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि यह घटना बड़ी निंदनीय थी। हमने प्रयास किए थे लेकिन कुछ राजनीतिक लोगों ने धरने को खराब करने का प्रयास किया। हमारे मंत्री कृष्ण बेदी ने तो सीएम के सामने यह भी कह दिया था कि अगर समाधान नहीं हुआ तो हमें भी वहां जाकर धरने पर बैठना पड़ेगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने भी सभी मांगों को पूरा किया है।
विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि इस उत्पीड़न के खिलाफ सभी समाज के लोगों ने साथ दिया। छतीस बिरादरी के लोगों ने इस संघर्ष को चलाया था। प्रदेश सरकार ने समाज की पीड़ा को समझते हुए उनकी मांग को पूरा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।