फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stoppage of two trains begins at Hansi railway station; Minister Ranbir Gangwa flags them off.

हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 15 Sep 2026 09:42 AM IST
Naveen Naveen
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:42 AM IST
Stoppage of two trains begins at Hansi railway station; Minister Ranbir Gangwa flags them off.
हांसी रेलवे स्टेशन को यात्रियों को बड़ी सौगात मिली। फिरोजपुर से अगरतला जाने वाली ट्रेन और बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे अधिकारियों और हांसी विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत की। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह हांसी शहर और आसपास के गांवों के लोगों के लिए खुशी की बात है। दोनों ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और वे रेल यात्रा के माध्यम से कई शहरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोग उठा रहे थे, जिसे हांसी विधायक विनोद भयाना के प्रयासों से पूरा किया गया है। खाप को लेकर अभय सिंह चौटाला के बयान पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, ताकि उसका संदेश गलत न जाए।दिल्ली छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों की ओर से चुनाव में भाग लिया जाता है और भाजपा समर्थित एबीवीपी भी चुनाव लड़ती है। वहीं, आदित्य चौटाला के भाजपा के रंग बदलने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि कुछ ही समय पहले वह भाजपा में थे और अब इनेलो में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता सब देखेगी। हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वह क्षेत्र में चार ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने उसी समय मांग को पूरा करने का भरोसा दिया था। विधायक ने कहा कि उन्हें रेल मंत्री की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें दो ट्रेनों का ठहराव मंजूर होने तथा दो अन्य ट्रेनों के ठहराव पर विचार किए जाने की जानकारी दी गई है। विनोद भयाना ने कहा कि दो ट्रेनों का ठहराव शुरू होने पर वह भारत सरकार और विशेष रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हांसी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेलवे, एयरपोर्ट और सड़कों के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हुए हैं। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सकीट में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा

15 Sep 2026

VIDEO: बेवर में भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

15 Sep 2026

VIDEO: सौंख में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

15 Sep 2026

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता

15 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत

15 Sep 2026
विज्ञापन

ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक के पास स्विफ्ट और टेम्पो की टक्कर

15 Sep 2026

VIDEO: बप्पा की भक्ति में रंगा हल्द्वानी, गूंजे जयकारे; अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना

15 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-बलराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन, नंदोत्सव की रही धूम

15 Sep 2026

पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा

15 Sep 2026

चंपावत: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

14 Sep 2026

नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज

14 Sep 2026

VIDEO: आगरा में 23 साल बाद मोरारी बापू करेंगे कथा, चार्टर प्लेन से पहुंचे संत; बैंडबाजे और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, एसएसपी ने व्यापारियों का दिया आश्वासन; जल्द होगा खुलासा

14 Sep 2026

VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश

14 Sep 2026

VIDEO: रालम, बुई, पातों के ग्रामीणों को दरकते पहाड़ के बीच जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही

14 Sep 2026

VIDEO: टनकपुर में वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, रविवार को होंगे फाइनल मुकाबले

14 Sep 2026

VIEDO: टनकपुर में सांसद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

14 Sep 2026

VIDEO: आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़ में तिनके की तरह बह गया 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज

14 Sep 2026

VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

लखनऊ: मवैया चौराहा के गणपति पूजन समारोह में उमड़े भक्त, आरती में शामिल हुए लोग

14 Sep 2026

दतिया: पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पंडोखर सरकार की खुली चुनौती, एक करोड़ 41 लाख का ऐलान

14 Sep 2026

चार से 15 वर्ष के आयु के खिलाड़ियों ने नोएडा स्टेडियम में दिखाया दम

14 Sep 2026

बरेली: डीआईजी और एसपी सिटी का नाम लिया तो पकड़े गए गुलाटी के गुर्गे

14 Sep 2026

सातवीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा, हाथ टूटा

14 Sep 2026

Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

14 Sep 2026

अयोध्या: आज से कई जगह शुरू हुआ गणेश पूजन, जिले में 102 स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं

14 Sep 2026

हांसी में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

14 Sep 2026

अयोध्या: हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सरस काव्य गोष्ठी, कवियों ने हिंदी का किया गुणगान

14 Sep 2026

500 ड्रोन ने दसूहा के आसमान को किया रोशन, श्री गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन को किया प्रस्तुत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed