{"_id":"69c2859dfbb67a8bd9083a1e","slug":"video-students-protest-at-gju-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: जीजेयू में दीवार फांद कर कुलपति कार्यालय परिसर में घुसे छात्र, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की; मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: जीजेयू में दीवार फांद कर कुलपति कार्यालय परिसर में घुसे छात्र, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की; मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
छात्र संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर संयुक्त छात्र मोर्चे के बैनर तले कुलपति कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। छात्र नेता अज्जू घनघस दीवार फांदकर अंदर घुस गए। अंदर से गेट खोल दिया ,इसके बाद दूसरे विद्यार्थी भी पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर अंदर घुस गए। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंच कर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने फीस कम करने, छात्रावासों में सुविधा बढ़ाने की मांग उठाई।
जीजेयू के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय परिसर के बाहर मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1 बजे आक्रोशित छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग और गेट फांदकर वीसी ऑफिस के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। कार्यकारी परिषद की बैठक की जानकारी मिलने के बाद छात्र संगठनाें सदस्य कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचे। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की जीजेयू प्रशासन को पहले से जानकारी थी। इसके लिए मौके पर पुलिस भी बुलाई गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को रोकने के लिए कुलपति कार्यालय परिसर के लोहे के मुख्य को अंदर से बंद कर दिया। पुलिस कर्मी गेट को आगे सुरक्षा दीवार बनाकर खड़े हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। छात्रों ने धक्का मारकर गेट खोलने की कोशिश की। करीब दो से तीन घंटे तक कैंपस में स्टूडेंट हंगामा करते रहे। इसी दौरान छात्र नेता अज्जू घनघस व अन्य छात्र दीवार फांद कर अंदर घुस गए। अंदर जाकर गेट को खोल दिया। इसके बाद दूसरे विद्यार्थी भी अंदर घुस आए। छात्रों ने कुलपति कार्यालय के पास पहुंचकर फीस वृद्धि वापस लो के नारे लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।